फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When sheila dixit said to the military man You want to sign the paper by gun on your head

जब शीला दीक्षित ने फौजी से कहा- आप बंदूक के बल पर साइन कराना चाहते हैं

Sun, 21 Jul 2019 05:31 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
When sheila dixit said to the military man You want to sign the paper by gun on your head
sheila dixit
शीला दीक्षित ने दिल्ली को वर्ल्ड सिटी बनाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए छोटे से छोटे मौके को नहीं गंवाया। उनकी अकस्मात मौत के बाद सेना के रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल (डा.) ए के दत्ता ने उनकी प्रशासनिक काबिलियत को याद करते हुए दिल्ली में आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस (एसीएमएस) की स्थापना से जुड़ा वाकया बताया। 
विज्ञापन


बात 2008 की है जब दिल्ली में 100 सीटों वाले एसीएमएस की स्थापना के लिए दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों से 36 मामलों की मंजूरी (एनओसी) अंटकी पड़ी थी। कॉलेज से उद्घाटन में सिर्फ महीना भर रह गया था।
विज्ञापन


कॉलेज स्थापना का काम काज देख रहे दत्ता ने बड़ी मुश्किल से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से समय लिया और अपनी परेशानी बताई। लेफ्टिनेंट जनरल दत्ता ने शीला को सभी मंजूरियों के बजाए नियम के मुताबिक एक ऐसे कागज पर साईन करने का विकल्प दिया जिससे किसी विभाग के मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती। शीला ने हंसते हुए कहा कि आप मेरे सिर पर बंदूक रख कर मेरा साईन लेना चाहते हैं। असहज दत्ता ने माफी मांगते हुए समय के विपरित चल रहे कामों की मजबूरी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शीला ने बिना समय गंवाए अपने निजी सचिव को बुलाया और सभी विभागों से जल्द से जल्द मंजूरी दिलवाने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि ऐसा संस्थान दिल्ली में खुलना उनके लिए ही नहीं पूरे दिल्ली वासियों के लिए गर्व की बात है। बकौल दत्ता शीला ने अपने सचिव से कहा कि अगर 25 दिन में सभी मंजूरी नहीं मिलती तो यह फाईल मेरे पास ले आना। 


मैं उस कागज पर साईन कर दूंगी जिसके बाद किसी भी विभाग से अलग से मंजूरी की जरुरत नहीं पड़ेगी। असर यह हुआ कि बामुश्किल दस दिन के भीतर ही मेडिकल कॉलेज को सभी 36 विभागों की मंजूरी मिल गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed