{"_id":"6aa35d719fccfc78300d62d2","slug":"bank-unions-nationwide-strike-today-four-day-impact-banking-services-what-will-stop-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल: कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं; क्या-क्या काम रुकेंगे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल: कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं; क्या-क्या काम रुकेंगे?
Fri, 11 Sep 2026 07:16 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:16 AM IST
सार
बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल से कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कुछ जगहों पर लगातार चार दिन असर रहने की आशंका है। आखिर किन सेवाओं पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
हड़ताल के बाद बैंक बंद (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल का फैसला किया है। इससे खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा और निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कई राज्यों मं बैंकिंग सेवाओं पर लगातार चार दिन असर पड़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: पुतिन का भारत दौरा: ब्रह्मोस, सुखोई से लेकर एस-400 तक कई समझौते करेंगे भारत-रूस; क्या बढ़ेगी रक्षा साझेदारी?
शुक्रवार को हड़ताल के बाद 12 और 13 सितंबर को बैंक अवकाश रहेगा। कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है। ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल के संभावित असर की जानकारी दी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को जारी सूचना में कहा कि बैंक ने शाखाओं और कार्यालयों का सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं, लेकिन हड़ताल के कारण काम प्रभावित होने की आशंका है। सात बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के महासंघ यूएफबीयू ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की भी चेतावनी दी है। यह हड़ताल छमाही खाताबंदी के समय होगी।