फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   when atalji said to media- write about my illness, as it is

जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बोले- जितना बीमार हूं, उतना ही लिखना

Sat, 18 Aug 2018 05:41 AM IST
मुंबई, अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Aug 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
when atalji said to media- write about my illness, as it is
6

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनसे जुड़े लोगों की भूली-बिसरी यादें ताजा हो गई हैं। वाजपेयी की हाजिरजवाबी के सभी कायल थे। इसकी एक बानगी साल 2001 में मुंबई में देखने को मिली थी जब वे अपने घुटने का ऑपरेशन करवाने मुंबई आए थे।

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी के घुटने का ऑपरेशन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। ऑपरेशन से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की थी और मीडियाकर्मियों से कहा था कि जितना बीमार हूं, उतना ही लिखना।
विज्ञापन


दरअसल, अटल बिहारी वाजपेयी के घुटनों की बीमारी को लेकर समाचार पत्रों में अलग-अलग तरह की खबरें प्रकाशित हो रही थीं। घुटने के ऑपरेशन से पहले उन्होंने अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत की थी और उस बातचीत के दौरान उन्होंने हंसते हुए पत्रकारों से कहा था कि जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए, न कम न ज्यादा। वाजपेयी की यह  बात सुनकर वहां मौजूद सभी मुस्कुरा उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी को घुटनों में ‘ऑस्टियोआर्थरिटीस’ नामक बीमारी की बात साल 2000 में सामने आई थी। इसके बाद उनके बांए घुटने का ऑपरेशन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। साल 2000 में न्यूयॉर्क से भारतीय मूल के हड्डी रोग विशेषज्ञ चित्तरंजन राणावत को बुलाया गया था। उनके साथ हड्डी रोग विशेषज्ञों की एक टीम भी साथ आई थी। 


डॉ. राणावत ने अटल के बाएं घुटने का ऑपरेशन किया था और उसी समय उन्होंने वाजपेयी को उनके दाएं घुटने का ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। उसके बाद 2001 में एक बार फिर वाजपेयी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस बार डॉ. राणावत ने उनके दाएं घुटने का ऑपरेशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed