फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   auroville palm festival children cook food learn tamil traditions

ऑरोविल में ताड़ महोत्सव: बच्चों ने ताड़ से बनाया खाना, सीखी सदियों पुरानी परंपरा; क्यों खास है ये पेड़?

Mon, 31 Aug 2026 06:00 AM IST
निर्मल कांत ऑरोविल, ब्यूरो।
ऑरोविल, ब्यूरो। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

 तमिलनाडु में ताड़ की सदियों पुरानी विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए ताड़ महोत्सव शुरू हुआ, जहां बच्चों ने ताड़ से खाद्य पदार्थ और हस्तशिल्प बनाए। कभी तमिल साहित्य से लेकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक का आधार रहा ताड़ आज सिमट रहा है, तो क्या ऐसे आयोजन इसकी परंपरा को फिर जीवित कर पाएंगे? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
auroville palm festival children cook food learn tamil traditions
इसाई अंबलम स्कूल में दो दिवसीय ताड़ महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस पेड़ के पत्तों पर सदियों तक तमिल साहित्य लिखा और सहेजा गया, उसी ताड़ को नई पीढ़ी से दोबारा जोड़ने की कोशिश शनिवार से यह शुरू हुई। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में ऑरोविल के इसाई अंबलम स्कूल में दो दिवसीय ताड़ महोत्सव शुरू हुआ, जिसमें बच्चों ने ताड़ से खाना बनाया, हस्तशिल्प तैयार किया और पारंपरिक खेलों में हिस्सा लिया। आयोजन ऑरविल फाउंडेशन और शिक्षा मंत्रालय ने मिलकर किया। इसमें ऑरोविल और आसपास के पुडुचेरी क्षेत्र के बच्चे, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के बाद आईएसआई ने बदला जासूसी पैटर्न: सोलर कैमरों से सेना पर नजर, पाकिस्तान पहुंच रही लाइव फीड?
विज्ञापन


महोत्सव का मकसद बच्चों को यह बताना था कि ताड़ तमिल जीवन में सिर्फ एक पेड़ नहीं है। गर्मियों में नुगु, सुबह का पदनीर, साल भर का ताड़ का गुड़, छत छाने के लिए पत्ते और लिखने के लिए ओलै, यनी पत्तों की पट्टियां, सब इसी एक पेड़ से आते रहे हैं। तमिलनाडु का राजकीय वृक्ष भी यही है। पछले कुछ दशकों में ताड़ पर टिकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था सिकुड़ी है और पेड़ पर चढ़ने वाला हुनर भी नई पीढ़ी तक नहीं पहुंचा है। बच्चों ने ताड़ से मिलने वाली चीजों से कई खाद्य पदार्थ खुद तैयार किए। इनमें ताड़ के फल का जैम, पनंगूड़ यानी ताड़ की जड़ के आटे से बना पौष्टिक पेय, जड़ के आटे के लड्डू, केक, बिस्कुट और ताजा पेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed