फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD rain prediction flood hit monsoon trend in UP Rajasthan and other regions hindi news

उत्तर भारत में बारिश का कहर: हिमाचल में हवा में लटका 50 मीटर रेलवे ट्रैक, जम्मू-कश्मीर में सड़कें बंद

Mon, 31 Aug 2026 04:49 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Aug 2026 04:49 AM IST
सार

भारी बारिश से हिमाचल में 50 मीटर रेलवे ट्रैक हवा में लटक गया है और जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड में भूस्खलन से कई रास्ते बंद हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। मौसम विभाग ने पांच सितंबर तक कई राज्यों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है, ऐसे में क्या बारिश की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Weather Update IMD rain prediction flood hit monsoon trend in UP Rajasthan and other regions hindi news
बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार की रात को हुई बारिश से कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह जाने से रेल ट्रैक करीब 50 मीटर ऊपर हवा में लटक गया है। इस मार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से सांबा-मानसर मार्ग और बनी-बसोहली सड़क पर यातायात ठप हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5 सितंबर तक बारिश और बज्रपात का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशन के बीच कालका-शिमला ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक ट्रैक दुरुस्त नहीं होगा, तब तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। सोलन के रामशहर क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार रात करीब 10 बजे रामशहर-स्वारघाट मार्ग पर गुनाहकलां के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।  मंडी जिले में भारी बारिश से 24 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सबसे ज्यादा असर सराज क्षेत्र में है, जहां 17 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन


नैनीताल में पहाड़ी दरकी
उत्तराखंड में भी मानसूनी बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। नदियां उफान पर हैं और पहाड़ियां दरक रही हैं। शनिवार को भारी बारिश के कारण मसूरी-नैनीाल में पहाड़ियां दरकने, टिहरी-चमोली में भूस्खलन और देहरादून में एक सड़क के बहने की घटनाएं सामने आईं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से दो राज्यमार्ग समेत 78 मार्गों पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में भारी बारिश
जम्मू-कश्मीर के रियासी और कठुआ समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों बारिश हुई। भूस्खलन से सांबा-मानसर मार्ग और कठुआ जिले में बनी-बसोहली सड़क पर करडोह के पास आवाजाही बाधित रही। पिछले 24 घंटों में कठुआ में 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला रहा और वाहनों की आवाजाही जारी रही। जम्मू संभाग के सांबा और उधमपुर में तड़के कुछ समय के लिए बारिश हुई।

ये भी पढ़ें: 'यह तुम्हें महंगा पड़ेगा': अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर भड़के रिजिजू; खालिस्तानियों को दिया दो-टूक जवाब


भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 31 अगस्त से 5 सितंबर तक छिटपुट से व्यापक बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 5 सितंबर तक छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में बारिश के बाद मंदाकिनी नदी के उफान पर आने से रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया। एनडीआरएफ की टीम प्रभावित लोगों को बचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed