फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WhatsApp 2021 privacy policy deadline today

Whatsapp Privacy Policy: व्हाट्सएप निजता नीति की डेडलाइन खत्म, अब शुरू होंगे प्रतिबंध

Sun, 16 May 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 16 May 2021 02:53 AM IST
सार

  • नीति स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स शुरू में फोन व वीडियो कॉल नहीं ले पाएंगे
  • व्हाट्सएप ने कहा, ग्राहक चाहे तो उसका प्लेटफार्म छोड़ सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp 2021 privacy policy deadline today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप की नई निजता नीति स्वीकार करने की डेडलाइन शनिवार को खत्म हो गई। अब कंपनी अपनी यह मनमानी नीति स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स का अकाउंट सीधा डिलीट नहीं करते हुए उन पर सीमित प्रतिबंध लगाकर दबाव बनाएगी। सबसे पहले ऐसे यूजर्स की अपने व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए ऑडियो या वीडियो कॉल करने या लेने की सुविधा बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन


खास बात है कि फेसबुक इंक के मालिकाना हक वाली व्हाट्सएप की नई निजता नीति के खिलाफ भारत में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में सुनवाई चल रही है। साथ ही भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग भी नीति की विस्तृत जांच के आदेश दे चुका है। जर्मनी ने भी 2 दिन पहले ही अपने यहां नई नीति को स्थगित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद फेसबुक इंक अपना रुख बदलने को तैयार नहीं दिख रहा है। हालांकि भारतीय अदालतों व एजेंसियों के सख्त रुख को देखकर उसने अब यूजर्स का अकाउंट सीधा डिलीट करने के बजाय धीरे-धीरे सेवाएं बंद करते हुए दबाव बनाने का तरीका अपनाया है। भारत में व्हाट्सएप के 53 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट से कहा, ग्राहक को सेवा देने के लिए बाध्य नहीं
व्हाट्सएप ने शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी नई निजता नीति का बचाव किया। कंपनी ने कहा कि वह अपनी नई नीति को मानने के लिए किसी ग्राहक पर दबाव नहीं बना रहा। कानूनी रूप से वह किसी ग्राहक को अपनी सेवा देने के लिए बाध्य नहीं है। ग्राहक चाहे तो उसका प्लेटफार्म छोड़ सकता है। उसकी नीति किसी व्यक्ति के निजी मामलों पर असर नहीं डालेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed