{"_id":"5b67bc044f1c1bcb2e8b4b67","slug":"what-is-special-about-the-whole-week-including-article-35a-and-dalit-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 35 ए और 9 अगस्त का भारत बंद सहित जानिए इस सप्ताहभर क्या है खास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद 35 ए और 9 अगस्त का भारत बंद सहित जानिए इस सप्ताहभर क्या है खास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 35 ए पर पूरे देश में मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में रोज कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो देशवासियों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है। आज ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसपर पूरे देश की नजर बनी हुई है। वहीं इस पूरे सप्ताहभर इन बड़ी खबरों पर भी नजर बनी हुई है। जानिए कब क्या होगा।
आज यानी 6 अगस्त सोमवार को अनुच्छेद 35 ए पर सुनवाई तो होगी ही साथ ही दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन की शुरुआत भी होने जा रही है।
कल यानी 7 अगस्त दिन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में 3 महिला जज एक साथ शपथ लेंगी। साथ ही चिदंबरम और कार्ति की बेल मामले में भी सुनवाई होगी।
8 अगस्त दिन बुधवार को वाराणसी में आयुष्मान भारत का सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ 46 साल बाद जेएनयू में दीक्षांत समारोह होगा।
9 अगस्त दिन गुरुवार को देशभर में दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। इससे पहले 2 अप्रैल को भी दलितों ने भारत बंद बुलाया था। जिसमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ इसी दिन महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने एक महारैली का आयोजन किया है।
10 अगस्त दिन शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र का समापन होगा। इसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर जाएंगे।
11 अगस्त दिन शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल जाएंगे। वह एनआरसी ड्राफ्ट आने के बाद पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। वहीं साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण भी दिखेगा।