फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Sandeshkhali BJP Bharati Ghosh meet women TMC leader Shahjahan Sheikh

Sandeshkhali: BJP नेता और पूर्व IPS भारती घोष महिलाओं से मिलने पहुंचीं; पीड़ितों से बात कर जानी वर्तमान स्थिति

Fri, 22 Mar 2024 10:29 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 22 Mar 2024 10:29 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित उत्पीड़न मामले में सीबीआई जांच कर रही है। बर्खास्त तृणमूल नेता (TMC) शाहजहां शेख इस मामले में आरोपी हैं। ताजा घटनाक्रम में भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने संदेशखाली में रहने वाली महिलाओं से मुलाकात की।

विज्ञापन
West Bengal Sandeshkhali BJP Bharati Ghosh meet women TMC leader Shahjahan Sheikh
संदेशखाली में पीड़ितों से मिलने पहुंचीं भाजपा नेता भारती घोष - फोटो : ani

विस्तार

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली का मुद्दा लगातार सुर्खियों में है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा नेता भारती घोष ने संदेशखाली में पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखाली का दौरा करने पहुंचीं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी भारती घोष ने कहा, पश्चिम बंगाल में पूरी तरह अराजकता है। घोष ने 25 से अधिक महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने भाजपा नेता से कथित तौर पर जेल में बंद बर्खास्त टीएमसी नेता शाहजहां शेख के गुर्गों की बर्बरता और वर्षों तक किए गए शारीरिक शोषण के बारे में बताया।
विज्ञापन


महिलाओं ने दावा किया कि उनके पतियों को शेख के सहयोगियों के नियंत्रण वाले जलाशयों सहित दूसरी संपत्तियों पर मजदूरी करने के लिए मजबूर किया गया था। भारती घोष ने पीड़ितों से मुलाकात के बाद सुंदरबन के पास जेलियाखाली इलाके में ग्रामीणों से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से अराजकता व्याप्त है। ममता बनर्जी सरकार लोगों के जीवन की रक्षा करने और संदेशखाली में महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने में विफल रही है।'
विज्ञापन


भारती ने जेल में बंद शाहजहां शेख पर आरोप लगाते हुए कहा, सरकार सत्ताधारी दल के बाहुबलियों की बर्बरता और गरीबों पर किये जाने वाले अत्याचारों को रोकने में भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि वे रिपोर्ट संकलित कर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास करेंगी। दिलचस्प है कि भारती ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा में शामिल होने से पहले भारती ने पश्चिम मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण महिलाओं और उनके परिवारों की तरफ से लगाए गए आरोपों की जांच का प्रयास किया जाएगा। घोष के दौरे के दौरान उनके साथ भाजपा नेता फाल्गुनी पात्रा और अन्य लोग भी थे। बता दें कि घोष, पात्रा और अग्निमित्रा पॉल और लॉकेट चटर्जी सहित अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं ने सात मार्च को संदेशखाली जाने का प्रयास किया था। हालांकि, कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें जान से रोक दिया था। बाद में धरने के कारण भाजपा नेताओं को गिरफ्तारी किया गया। पीआर बांड पर इन नेताओं को रिहा किया गया।

सीबीआई ने आरोपियों को अदालत में पेश किया
संदेशखाली की एक अन्य अहम घटना में कोलकाता में सीबीआई की टीम ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को आरोपियों को कोलकाता की अदालत में पेश किए जाने का वीडियो फुटेज सामने आया।


भारती घोष ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के बाद 22 मार्च को संदेशखाली जाने की अनुमति हासिल की थी। अदालत ने पुलिस को उनकी निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।बता दें कि संदेशखाली पिछले दो महीनों में हिंसक घटनाओं के कारण सुर्खियों में है। शाहजहां शेख और सिबू हाजरा जैसे उसके गुर्गों के कथित अत्याचारों से उपजे इस मामले पर भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग भी हो रही है। है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed