West Bengal: कैबिनेट मंत्री उदयन गुहा के काफिले पर हमला, निशिथ प्रमाणिक के समर्थकों पर लगाया आरोप
हमले के बाद गुहा ने कहा कि हमलावरों का निशाना मैं था। क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे मुझे चुनाव के दौरान घर बैठा देंगे तो उनके लिए आसान होगा। प्रमाणिक के निशाने पर ही उनके समर्थक लाठी-डंडे लेकर आ गए और मुझ पर हमला कर दिया।
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री उदयन गुहा के काफिले पर रविवार रात हमला हो गया। कथित आरोप है कि हमला भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के समर्थकों ने किया है।
#WATCH | West Bengal minister Udayan Guha's convoy was allegedly attacked by supporters of BJP leader and Union minister Nisith Pramanik in West Bengal's Cooch Behar area. pic.twitter.com/tUXvp8dG6Y
— ANI (@ANI) March 31, 2024विज्ञापन
गुहा ने लगाए यह आरोप
हमले के बाद गुहा ने कहा कि हमलावरों का निशाना मैं था। क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे मुझे चुनाव के दौरान घर बैठा देंगे तो उनके लिए आसान होगा। प्रमाणिक के निशाने पर ही उनके समर्थक लाठी-डंडे लेकर आ गए और मुझ पर हमला कर दिया। वे उस दौरान हाथ जोड़कर वोट मांग रहे थे। उन्होंने इशारा किया और मेरी गाड़ी पर उनके समर्थकों ने हमला कर दिया।
2018 में तृणमूल नेताओं पर कथित हमले का आरोप
बता दें कि साल 2018 में पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। दिनहाटा पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में कुछ लोगों के समूह ने सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से गोलीबारी की, जिसमें एक शख्स घायल हो गया। इस वारदात में केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल की कूचबिहार लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद प्रमाणिक को भी आरोपी बनाया गया। निचली अदालत ने प्रमाणिक के खिलाफ वारंट जारी किया था। राहत पाने के लिए सर्किट बेंच में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।
कभी तृणमूल नेता रहे; भाजपा का दामन थामा तो कैबिनेट में मिली जगह
यह भी रोचक है कि कभी बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कद्दावर नेता रहे प्रमाणिक ने फरवरी 2019 में पाला बदल लिया था। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले भाजपा का दामन थामने वाले प्रमाणिक ने कूच बिहार लोकसभा सीट से ताल ठोकी और जीत भी हासिल की।