फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor said- State Finance Commission continued beyond term is violation of Constitution

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ ने चौथे वित्त आयोग के सदस्यों को दिया वेतन लौटाने का निर्देश, जानिए क्या है वजह

Sun, 19 Sep 2021 07:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 19 Sep 2021 07:11 PM IST
सार

बंगाल का चौथा वित्त आयोग पांच साल की मियाद खत्म होने के बाद भी बना रहा और इसके सदस्य वेतन पाते रहे। राज्यपाल का कहना है कि यह संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
West Bengal Governor said- State Finance Commission continued beyond term is violation of Constitution
जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के चौथे वित्त आयोग से कहा है कि पांच साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी बने रहना संविधान का उल्लंघन है। इसके सदस्यों को अतिरिक्त अवधि का वेतन लौटाना होगा। आयोग द्वारा किए गए सारे खर्चों को भी वसूलने की जरूरत है, क्योंकि जनता के धन को इस तरह नहीं बर्बाद नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


राज्यपाल धनखड़ ने रविवार को कहा कि आयोग के सदस्य कार्यकाल खत्म होने के बाद की अवधि का वेतन लौटाने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयोग ने 2014 के बाद से राज्यपाल को कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है, इसका मतलब है कि संवैधानिक मशीनरी ठप हो गई है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, 'वित्त आयोग पांच साल के लिए था, लेकिन ममता सरकार में चौथा वित्त आयोग इसके बाद भी बना रहा, यह संविधान का उल्लंघन है। इसके चेयरमैन व सदस्य वेतन व भत्ते राज्य को लौटाने के जिम्मेदार हैं। आयोग द्वारा किए गए सारे खर्च भी उनसे वसूले जाने चाहिए। जनता के पैसों को इस तरह गंवाया नहीं जा सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2016 में सीएम को रिपोर्ट सौंपने के बाद नहीं लिया वेतन
उधर, चौथे वित्त आयोग के अध्यक्ष अभिरूप सरकार ने पीटीआई से कहा कि आयोग के सदस्यों ने फरवरी 2016 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद से कोई फीस नहीं ली है। चौथे वित्त आयोग का गठन पश्चिम बंगाल सरकार ने अप्रैल 2013 में किया था। राज्यपाल के आरोप पर अभिरूप सरकार ने कहा कि आयोग के तीन अंशकालिक सदस्य थे। वे बैठकों के लिए फीस लेते थे। हमने फरवरी 2016 में रिपोर्ट सौंपने के बाद कोई पैसा नहीं लिया है।



राज्यपाल का कहना है कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार वित्त आयोग को अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपना चाहिए। इसके बाद इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाता है। राज्य में संवैधानिक तंत्र ठप हो गया है। 2014 के बाद से राज्यपाल को एक भी सिफारिश नहीं भेजी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed