{"_id":"63bedd7c75ec17555856bff8","slug":"west-bengal-dead-lizard-and-rat-found-in-mid-day-meal-in-malada-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: मिड-डे-मील में निकला मरा हुआ चूहा और छिपकली, डीएम ने कहा- सख्त कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: मिड-डे-मील में निकला मरा हुआ चूहा और छिपकली, डीएम ने कहा- सख्त कार्रवाई करेंगे
Wed, 11 Jan 2023 09:32 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:32 PM IST
सार
मामले को लेकर मालदा के जिलाधिकारी नितिन सिंघानिया ने कहा, मध्याह्न भोजन में मरी हुई छिपकली और चूहा मिलने का मामला हमारे संज्ञान में आया है। इसके जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Dead Lizard And Rat
- फोटो : Social Media
विस्तार
मालदा के एक स्कूल में बुधार को मध्याह्न भोजन (मिड-डे-मील) में मरी हुई छिपकली और चूहा मिलने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले को लेकर मालदा के जिलाधिकारी नितिन सिंघानिया ने कहा, मध्याह्न भोजन में मरी हुई छिपकली और चूहा मिलने का मामला हमारे संज्ञान में आया है। इसके जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एक स्थानीय नागरिक अफसार ने कहा, स्कूल में उपलब्ध कराए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बहुत ही घटिया है। छात्रक लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे हैं। आज हमने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन