फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Crude bomb was hurled at booth 114 in Mina khan during the phase five polling

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना में बूथ पर फेंका गया बम, बिधाननगर में टीएमसी-भाजपा में झड़प व पत्थरबाजी

Sat, 17 Apr 2021 11:45 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 17 Apr 2021 11:45 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर 24 परगना में स्थित मिनाखान के बूथ पर बम से हमला किया गया है। इसके अलावा बर्द्धमान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सरायटीकर अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय की बूथ संख्या 60, 61, 63 व 72 से और नदिया जिले भी छिटपुट हिंसा व झड़प की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में एक बार फिर से राजनीतिक पार्टियों ने हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
West Bengal Crude bomb was hurled at booth 114 in Mina khan during the phase five polling
पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले कई इलाकों में हिंसा की खबरें - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज यानी शनिवार को पांचवें दौर का मतदान जारी है, लेकिन इस बीच यहां से एक बार फिर हिंसा किए जाने की खबर सामने आई है। कोरोना महामारी के दौर में राज्य में मतदान कराया जाना बवाल का कारण बनता जा रहा है, जिससे आमजन पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर 24 परगना में स्थित मिनाखान के बूथ पर बम से हमला किया गया है। इसके अलावा बर्द्धमान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सरायटीकर अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय की बूथ संख्या 60, 61, 63 व 72 से और नदिया जिले भी छिटपुट हिंसा व झड़प की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में एक बार फिर से राजनीतिक पार्टियों ने हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


टीएमसी का आरोप
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तस्वीर जारी करते हुए हमले का आरोप इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (आईएसएफ) कैडर पर मढ़ा है। उसका कहना है कि मिना खान के बूथ संख्या 114 पर आईएसएफ कैडर ने बम से हमला किया, जिसमें उसके दो कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री और बिधाननगर के टीएमसी उम्मीदवार सुजीत बोस ने बूथ संख्या 265 और 272 पर भी हमले की बात कही। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में पूर्वी कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज में मतदान केंद्र का दौरा करने के बाद बताया, 'बिधाननगर के बूथ संख्या 265 और 272 पर भाजपा समर्थकों द्वारा किए गए पथराव में हमारे दो लोग घायल हो गए। हमने चुनाव पर्यवेक्षक और पुलिस को सूचित कर दिया है। अब स्थिति सामान्य है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ कैप्चरिंग का आरोप
बिधाननगर से भाजपा उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता ने भी टीएमसी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडे बूथ कैप्चरिंग करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘टीएमसी के गुंडों ने मुझे यहां नयापट्टी में रोका। वह मतदान के बीच वोटरों को भी रोक रहे हैं।’  जानकारी के अनुसार, बंगाल के बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र के शांति नगर इलाके में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं की आपस में झड़प हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर फॉल्स वोटिंग का आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी की गई।
 

भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला

इधर, बर्द्धमान में भाजपा के नेता ने इन हमलों को जिम्मेदार टीएमसी को ठहराया है। गौरतलब है कि बंगाल में चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान भी भीषण हिंसा की खबरें सामने आई थीं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। 

इन सब के बीच चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बेहद कड़ी तो कर दी है, लेकिन इससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। हिंसा की घटनाएं पहले की ही तरह जारी हैं। शनिवार सुबह कोलकाता के सॉल्टलेक इलाके में हिंसा होने की खबर सामने आई। यहां भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया गया। हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया। 

45 सीटों के लिए आज हो रहा मतदान

बता दें, बंगाल की 295 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं। इस चरण में जलपाईगुड़ी की सात सीटों, कलिंपोंग की एक सीट, दार्जिलिंग की पांच सीटों, नदिया की आठ सीटों, उत्तर 24 परगना की 16 सीटों, पूर्व बर्द्धमान की आठ सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है।

पांचवें चरण में टीएमसी के गौतम देव और ब्रात्य बसु, भाजपा के शमिक भट्टाचार्य और माकपा के अशोक भट्टाचार्य के भाग्य का फैसला होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed