{"_id":"60c1d313d5b3e96a8b1be817","slug":"west-bengal-chinese-national-was-intercepted-by-bsf-troops-in-the-area-of-malda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: बीएसएफ ने मालदा क्षेत्र में एक चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार, एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: बीएसएफ ने मालदा क्षेत्र में एक चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार, एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ
Thu, 10 Jun 2021 02:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:23 PM IST
सार
बीएसएफ ने गुरुवार को बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चीनी नागरिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश सीमा के पास पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र से आज यानी गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक को बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से घुसपैठ कर रहा था, तभी बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के दल ने मालदा जिले में सीमा के पास उस व्यक्ति को रोका था। बीएसएफ के अधिकारी, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले पर विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
Today, a Chinese national was intercepted by BSF troops in the area of Malda, West Bengal. Interview of the individual is presently underway by concerned agencies. Details follow: BSF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 10, 2021
बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चीनी नागरिक के पास से एक लैपटॉप, चीन का पासपोर्ट और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है।