{"_id":"59c41dc04f1c1b98688b5cfe","slug":"west-bengal-child-rights-commission-slams-central-govt-over-rohingya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के फैसले को चुनौती, कहा- रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजना उन्हें मौत के मुंह में ढकेलने जैसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार के फैसले को चुनौती, कहा- रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजना उन्हें मौत के मुंह में ढकेलने जैसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रोहिंग्या मुसलमान को वापस म्यांमार भेजने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी है। आयोग का कहना कि रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजना उन्हें मौत के मुंह में ढकेलना है।
विज्ञापन
अपनी याचिका में आयोग ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों के साथ म्यांमार में बुरा बर्ताव हो रहा है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी हत्याएं की जा रही हैं। ऐसे में अगर उन्हें वापस म्यांमार भेजा गया तो उनके अधिकारों का हनन होगा।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि जीने का अधिकार भारतीय नागरिकों को ही नहीं है बल्कि विदेश से आए नागरिकों का भी है। आयोग का कहना है कि रोहिंग्या को वापस म्यांमार भेजने का निर्णय मानवता के खिलाफ है। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग शेल्टरों में रह रहे रोहिंग्या महिलाएं और बच्चों को म्यांमार भेजना मौत के मुंह में ढकेलने के बराबर है।
विज्ञापन