फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Chargesheet filed against 20 in the murder case of BJP leader Abhijit Sarkar

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता अभिजीत सरकार की हत्या के मामले में 20 के खिलाफ आरोपपत्र पेश

Thu, 30 Sep 2021 06:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Sep 2021 06:49 PM IST
सार

बंगाल में दो मई को नतीजे आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। अभिजीत सरकार के भाई विश्वजीत ने तृणमूल समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था।

 

विज्ञापन
West Bengal: Chargesheet filed against 20 in the murder case of BJP leader Abhijit Sarkar
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हुई चुनावी हिंसा मामले में सीबीआई ने गुरुवार को स्यालदाह की एक कोर्ट में 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया। यह केस भाजपा नेता अभिजीत सरकार की हत्या से संबंधित है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा नेता अभिजीत की हत्या कर दी गई थी। उनके भाई विश्वजीत सरकार ने तृणमूल समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर बंगाल में हुई चुनाव बाद हिंसा के मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। अब तक 40 से ज्यादा एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। सीबीआई जांच के आदेश को ममता बनर्जी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। राज्य सरकार की याचिका अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed