फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP files complaint against Abhishek Banerjee TMC for derogatory remarks against Women Candidate

West Bengal: अभिषेक बनर्जी पर बीजेपी महिला उम्मीदवार पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत

Thu, 25 Apr 2024 08:42 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 25 Apr 2024 08:42 AM IST
सार

चिट्ठी में कहा गया कि एक सांसद, जो कि पश्चिम बंगाल की सत्तासीन पार्टी के महासचिव भी हैं, और राज्य में जिसकी मुख्यमंत्री भी एक महिला हैं, वह इस तरह एक महिला के खिलाफ भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा ने इस मामले में आयोग से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
West Bengal BJP files complaint against Abhishek Banerjee TMC for derogatory remarks against Women Candidate
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव शुरू होने के बाद से ही पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल गरमा गया है। संदेशखाली मामले के सामने आने के बाद से यहां भाजपा लगातार महिलाओं की संरक्षण का मुद्दा उठा रही है। इस बीच पार्टी ने अब तृणमूल कांग्रेस नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भाजपा की महिला उम्मीदवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


भाजपा की शिकायत में क्या?
भाजपा नेता शिशिर बजोरिया की ओर से चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है कि टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा विधायक और 8 मालदा दक्षिण से भाजपा की उम्मीदवार श्रीरूपा मित्रा चौधरी के खिलाफ अभद्र और नारी-द्वेषी टिप्पणी की है। इस चिट्ठी में कहा गा है कि अभिषेक ने यह टिप्पणी 23 अप्रैल 2024 को एक सार्वजनिक बैठक के दौरान की। 
विज्ञापन


Image

चिट्ठी में कहा गया कि एक सांसद, जो कि पश्चिम बंगाल की सत्तासीन पार्टी के महासचिव भी हैं, और राज्य में जिसकी मुख्यमंत्री भी एक महिला हैं, वह इस तरह एक महिला के खिलाफ भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप गाया कि यह आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस बयान पर पश्चिम बंगाल के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशर बजोरिया ने चुनाव आयोग से अपी की है कि वह अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करे और लोकसभा चुनाव के लिए जारी उनके अभियान को निलंबित करे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed