{"_id":"5fbe1bf0a8deab1c9a03ad5d","slug":"west-bengal-bjp-chief-dilip-ghosh-says-that-the-state-has-turned-into-second-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा कश्मीर बन गया है पश्चिम बंगाल, हो रहा बम बनाने वाली फैक्टरियों का भंडाफोड़: भाजपा राज्य प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दूसरा कश्मीर बन गया है पश्चिम बंगाल, हो रहा बम बनाने वाली फैक्टरियों का भंडाफोड़: भाजपा राज्य प्रमुख
Wed, 25 Nov 2020 02:25 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि राज्य 'दूसरा कश्मीर' बन गया है क्योंकि यहां हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और रोजाना अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्टरियों का भंडाफोड़ हो रहा है।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन टिप्पणियों के लिए घोष पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान दें, जहां 'कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है'।
विज्ञापन
घोष ने बीरभूम जिले में 'चा-चक्रा' (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम के दौरान कहा, 'पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और हर दूसरे दिन अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। यहां केवल एक फैक्ट्री चल कर रही है - बम बनाने की फैक्टरी।'
विज्ञापन
उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घोष राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, 'बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले, उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर देखना चाहिए, जहां कानून के शासन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।'