फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal assembly elections 2021 Congress strategy will be to save its traditional seats

पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी जीती हुई सीटें बचाने में जुटेगी कांग्रेस

Wed, 23 Dec 2020 03:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Dec 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
West Bengal assembly elections 2021 Congress strategy will be to save its traditional seats
Congress and left - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति अपनी परंपरागत सीटों को बचाने की होगी। यही कारण है कि उम्मीदवार के चयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने साफ किया है कि गठबंधन में उन्हीं सीटों पर दावा करें जो हमने जीती हैं और जहां पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस और वामदलों ने पिछले चुनाव में टीएमसी की 211 सीटों के बाद 76 कांग्रेस और वामदलों ने पाई थीं। कांग्रेस 44 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी। पार्टी का वोट प्रतिशत 12.4 था। हालांकि, लोकसभा चुनाव में भाजपा के बढ़त बनाने पर कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटकर 5.6 रह गया।
विज्ञापन



कांग्रेस की चिंता इसी बात को लेकर है कि लोकसभा चुनाव की तरह चुनाव सीधे तौर पर टीएमसी और भाजपा के बीच में न हो। कांग्रेस में एक खेमा टीएमसी के साथ जाने को भी तैयार था। जिसे भाजपा विरोधी वोट के बंटने का डर है। जबकि दूसरा खेमा दस साल से सरकार चला रही ममता बनर्जी से दूर रहकर सत्ता विरोधी लहर का लाभ मिलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि बंगाल में कांग्रेस की सीट वामदलों से अधिक हैं इसलिए गठबंधन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। पार्टी का एक खेमा हमेशा से क्षेत्रीय दलों से हुए नुकसान का हवाला देकर पार्टी को यूपी और बिहार का उदाहरण दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed