फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly election LoP Suvendu Adhikari loses his cool at TMC workers interrupting BJP road show

बंगाल चुनाव: हावड़ा में शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामा, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े; सामने आया वीडियो

Thu, 16 Apr 2026 12:16 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 16 Apr 2026 12:16 AM IST
सार

हावड़ा के बाली में भाजपा रोड शो के दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी टीएमसी कार्यकर्ताओं की नारेबाजी पर भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
West Bengal Assembly election LoP Suvendu Adhikari loses his cool at TMC workers interrupting BJP road show
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के सांसद शुभेंदु अधिकारी हावड़ा जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के रोड शो में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर भड़क गए। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बाधा डालने का आरोप लगाया। यह रोड शो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


शुभेंदु रैली में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसते नजर आए, जब वे 'जय बांग्ला' समेत कई नारे लगा रहे थे। अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा के उम्मीदवार हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विपक्ष करेगा महिला आरक्षण बिल का विरोध: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- नीयत में खोट है, यह सिर्फ चुनावी पैंतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मैं करीब पांच हजार समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रचार कर रहा था। लेकिन टीएमसी के कुछ समर्थकों ने जानबूझकर भड़काऊ नारे लगाए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मैं बाली थाने के प्रभारी अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग करता हूं। 
 
पहले चरण में केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए आयोग ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2,407 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है। मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है।

मुर्शिदाबाद और पूर्व मेदिनीपुर पर विशेष नजर
सुरक्षा के लिहाज से मुर्शिदाबाद जिले को सबसे संवेदनशील माना गया है, जहां सर्वाधिक 316 कंपनियां तैनात होंगी। इसमें मुर्शिदाबाद पुलिस जिले में 240 और जंगीपुर में 76 कंपनियां मोर्चा संभालेंगी। पिछले वर्षों में एनआरसी और वक्फ कानून के विरोध के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दूसरे नंबर पर पूर्व मेदिनीपुर जिला है, जहां 273 कंपनियां तैनात की जाएंगी। नंदीग्राम सीट के कारण यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद अहम है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed