फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2021: Yogi Adityanath attacks on mamta in Arambag hugli rally 

बंगाल: ममता पर योगी का हमला, बोले- 'दीदी' राम विरोधी, टीएमसी के गुंडे को सही जगह पहुंचाएंगे 

Sun, 04 Apr 2021 01:08 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 04 Apr 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
west bengal assembly election 2021: Yogi Adityanath attacks on mamta in Arambag hugli rally 
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे से यहां की जनता परेशान है। टीएमसी के गुंडे को सही जगह पहुंचाएंगे। शोषण करने वाले को नहीं छोड़ेंगे। 

विज्ञापन


दीदी ने बंगाल को केवल भ्रष्टाचार दिया है
यूपी के सीएम ने आगे कहा कि दीदी ने बंगाल को केवल भ्रष्टाचार दिया है। दीदी भाजपा का विरोध करते करते राम विरोधी हो गईं। युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ दीदी नहीं हैं। उनकी सहानुभूति केवल गुंडागर्दी करने वालों के साथ है। ममता दीदी की रुचि विकास में नहीं है।
विज्ञापन


दीदी मंदिर को अच्छा नहीं मानती हैं
योगी ने आगे कहा कि हुगली में आरामबाग खेती क्षेत्र है, पिछले 10 वर्षों में यहां के किसानों ने आत्महत्या की है लेकिन दीदी यहां किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं देना चाहतीं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है लेकिन ममता दीदी को कष्ट बंगाल में हो रहा है। दीदी को बुरा लग रहा है। दीदी को इसलिए बुरा लग रहा क्योंकि वो मंदिर को अच्छा नहीं मानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनते ही टीएमसी के गुंडों की होगी दुर्गति- योगी

वहीं, पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में एक और चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे और बंगाल में भाजपा सरकार बनने की घोषणा होते ही टीएमसी के गुंडों की वही दुर्गति होगी जो उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले गुंडागर्दी करने वालों की हो गई है।  

नंदीग्राम में दीदी हार स्वीकार कर चुकी हैं
ममता दीदी खुद हार स्वीकार कर चुकी हैं, नंदीग्राम में चुनाव के दिन वो एक ही बूथ पर दो घंटे बैठी रहीं। एक मुख्यमंत्री पद की दावेदार और मौजूदा मुख्यमंत्री एक बूथ पर दो घंटे बैठे इसका मतलब है उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली।

तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान
पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। बंगाल में तीसरे चरण के लिए तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होना है। राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है। इसमें से दो चरणों का मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed