{"_id":"6043522b8ebc3e76a253dbdc","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-tmc-mla-sonali-guha-mla-from-satgachia-in-south-24-parganas-to-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: टिकट कटने से नाराज तृणमूल विधायक सोनाली गुहा भाजपा में होंगी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: टिकट कटने से नाराज तृणमूल विधायक सोनाली गुहा भाजपा में होंगी शामिल
Sat, 06 Mar 2021 07:28 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 06 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का खेल जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार टिकट कटने से नाराज दक्षिण 24 परगना के सतगछिया से तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी।
विज्ञापन
बता दें कि टीएमसी ने इस बार सोनाली को टिकट नहीं दिया है। टिकट नहीं मिलने की खबर जानने बाद सोनाली गुहा मीडिया से बात करते हुए फूट-फूट के रोने लगी। सोनाली गुहा ने कहा, भगवान बनर्जी दीदी को सदबुद्धि और सलाह दें। मैंने ममता बनर्जी का साथ शुरुआत से दिया है। पता नहीं दीदी ने ऐसा फैसला क्यों किया है। सोनाली गुहा एक समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी सहयोगियों में से एक थीं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
West Bengal: Sonali Guha, Trinamool Congress MLA from Satgachia in South 24 Parganas, to join BJP.
— ANI (@ANI) March 6, 2021