फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Bengal Election: बंगाल में प्रथम चरण का मतदान खत्म, कुल 79.79 फीसदी हुई वोटिंग

Sat, 27 Mar 2021 11:20 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Sat, 27 Mar 2021 11:20 PM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6 बजे तक 79.79 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव करते हुए मतदान करने की अपील की। इस बीच, बंगाल से हिंसक झड़पों की खबरें आना शुरू हो गई हैं। बंगाल चुनाव से जुड़ी सभी अपडेट यहां पढें...

विज्ञापन
west bengal assembly election 2021 live phase 1 voting percentage updates the fate of 191 candidates will be decided
पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान - फोटो : West Bengal

लाइव अपडेट

07:27 PM, 27-Mar-2021

बंगाल में प्रथम चरण का मतदान समाप्त

बंगाल में प्रथम चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। आज कुल 79.79 फीसदी वोटिंग हुई।

 
05:48 PM, 27-Mar-2021

कोंताई में लोग वोटिंग कर रहे हैं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में कोंताई में लोग वोटिंग कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
05:11 PM, 27-Mar-2021

शाम पांच बजे तक 79.79 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम पांच बजे तक 79.79 फीसदी मतदान हुए हैं।
04:44 PM, 27-Mar-2021

किम जोंग के स्टाइल में चल रही हैं ममताः गिरिराज

सुवेंदु अधिकारी के भाई की गाडी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह घटना ममता बनर्जी की हताशा के कारण हुआ है। ममता बनर्जी अब सीपीएम से भी आगे बढ़ गईं हैं, कोरिया के नेता किम जोंग के स्टाइल में चल रही हैं। अपने विरोधियों की हत्या करना चाहतीं हैं।
04:03 PM, 27-Mar-2021

शाम 4 बजे तक बंगाल में 70.17 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 4 बजे तक बंगाल में 70.17 फीसदी मतदान हुआ।

03:51 PM, 27-Mar-2021

दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को

बता दें कि बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान जारी है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:28 PM, 27-Mar-2021
पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि राज्य में चुनाव हो रहा है और पीएम बांग्लादेश में बंगाल पर भाषण दे रहे हैं।
 
03:24 PM, 27-Mar-2021

West Bengal Assam Election 2021: बंगाल भाजपा का ट्वीट, खेला शेष है

बंगाल भाजपा ने अपने आधिकारिक अकांउट से एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि खेला शेष है।
 
03:18 PM, 27-Mar-2021

कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की

भाजपा नेता और सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी पर हमले के बाद कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। विजयवर्गीय ने कहा कि छह वर्षों में ये पहला चुनाव है, जिसमें कम हिंसा हुई और लोगों ने निर्भीकता से मतदान किया। हम चुनाव आयोग को धन्यवाद और सलाह देने आए थे कि अगर लिस्टिड असामाजिक तत्वों को चुनाव से पहले गिरफ्तार कर लिया गया तो दूसरे चरण में 10 फीसदी मतदान केंद्रों पर भी हिंसा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमने कुछ अपराधियों खासकर नंदीग्राम के अपराधियों की एक सूची भी चुनाव आयोग को दी है।
 
03:11 PM, 27-Mar-2021

पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 55.76 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 55.76 फीसदी मतदान हुआ।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed