ममता बनर्जी को एक और झटका, विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्टाचार्य बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नदिया जिले के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र से अरिंदम भट्टाचार्य विधायक हैं।
बता दें कि भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर 2016 में चुनाव जीते थे और अगले साल ही टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि ममता सरकार के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे एवं उनके साथ आधा दर्जन से अधिक टीएमसी नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था।
विजयवर्गीय ने गले लगाकर किया स्वागत
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गले लगाकर अरिंदम का पार्टी में स्वागत किया।
अरिंदम को भाजपा महासचिवों कैलाश विजयवर्गीय, भूपेन्द्र यादव, अरूण सिंह और डी पुरंदेश्वरी तथा पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा कि भट्टाचार्य बंगाल के ओजस्वी वक्ता और तेजस्वी नेता हैं जो तृणमूल कांग्रेस की 'अराजकता' से तंग आकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि एक युवा नेता जो बंगाल की राजनीति में महत्वपूर्ण दखल रखते हैं, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आज भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।
भट्टाचार्य युवक कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था। इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
Arindam Bhattacharya, who was elected MLA on Congress ticket & later joined TMC, joins BJP in presence of party leader Kailash Vijayvargiya in New Delhi.
— ANI (@ANI) January 20, 2021
"I was elected on Congress symbol but extended support to TMC so that development happens but it didn't," he says. https://t.co/RcFHyZIBKK pic.twitter.com/gNEZ3hlwEY