फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021, Arindam Bhattacharya, TMC MLA from Shantipur to join BJP in Delhi today

ममता बनर्जी को एक और झटका, विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में हुए शामिल

Wed, 20 Jan 2021 05:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021, Arindam Bhattacharya, TMC MLA from Shantipur to join BJP in Delhi today
अरिंदम भट्टाचार्य को गले लगाते कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्टाचार्य बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नदिया जिले के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र से अरिंदम भट्टाचार्य विधायक हैं।

विज्ञापन


बता दें कि भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर 2016 में चुनाव जीते थे और अगले साल ही टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि ममता सरकार के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे एवं उनके साथ आधा दर्जन से अधिक टीएमसी नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



विजयवर्गीय ने गले लगाकर किया स्वागत
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गले लगाकर अरिंदम का पार्टी में स्वागत किया। 

अरिंदम को भाजपा महासचिवों कैलाश विजयवर्गीय, भूपेन्द्र यादव, अरूण सिंह और डी पुरंदेश्वरी तथा पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा कि भट्टाचार्य बंगाल के ओजस्वी वक्ता और तेजस्वी नेता हैं जो तृणमूल कांग्रेस की 'अराजकता' से तंग आकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि एक युवा नेता जो बंगाल की राजनीति में महत्वपूर्ण दखल रखते हैं, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आज भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

भट्टाचार्य युवक कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था। इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed