फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Arson & violence erupt in Hooghly during Ram Navami Shobhayatra at Rishra Dilip Ghosh Slams TMC

West Bengal: हावड़ा के बाद अब हुगली में हिंसा और आगजनी, इंटरनेट सेवा बंद; भाजपा-TMC ने एक-दूसरे को घेरा

Sun, 02 Apr 2023 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Apr 2023 10:07 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है।

विज्ञापन
West Bengal: Arson & violence erupt in Hooghly during Ram Navami Shobhayatra at Rishra Dilip Ghosh Slams TMC
हुगली में आगजनी और हिंसा। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हुगली में आगजनी और हिंसा की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, हुबली के रिशरा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़की है। तनाव के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से हो रही थी। अचानक से किसी मोहल्ले से पत्थरबाजी की गई। गाड़ी के शीशे टूटे, लोगों को चोटें आई, पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। बम की आवाज आई, मैंने हमारे लोगों से कहा शांति बनाए रखें, पुलिस सब देख रही है।
विज्ञापन

 


भाजपा विधायक समेत 30 घायल
हिंसा में भाजपा विधायक समेत 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इसे एक सुनियोजित हमला करार देते हुए हिंसा के लिए बंगाल की ममता सरकार और तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। भाजपा ने दावा किया है कि हमले में उसके स्थानीय विधायक विमान घोष सहित 30 से 40 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। विधायक समेत कई कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही इस शोभायात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष भी शामिल थे, लेकिन वे सुरक्षित हैं।

टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुगली में जो घटना हुई, वह भाजपा की पूर्व नियोजित योजना थी। ये लोग रामनवमी के नाम पर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। भाजपा देख रही है कि कौन ज्यादा हंगामा कर सकता है, दिलीप घोष या सुकांत मजूमदार? 

भाजपा ने टीएमसी पर किया पलटवार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इसे एक सुनियोजीत साजिश करार देते हुए इसके लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि शोभायात्रा जब मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी उसके अंदर से अचानक हमला किया गया। पुलिस तमाशबीन बनी देखती रही। उन्होंने घटना की एनआइए जांच की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और तत्काल मदद का अनुरोध किया।

राज्यपाल की उपद्रवियों को चेतावनी
हुगली मामले पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि गुंडों और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वे माहौल बिगाड़ने के लिए हमारे बीच हैं। हमें उनसे सावधान रहना होगा। लोकतंत्र को पटरी से नहीं उतरने दिया जाएगा। राज्य इस आगजनी और लूटपाट को समाप्त करने के लिए कृतसंकल्पित है। कानून तोड़ने वालों को जल्द ही एहसास होगा कि वे आग से खेल रहे हैं।


पहले हावड़ा में बिगड़े थे हालात
इससे पहले 30 मार्च को राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें दो समुदाय आमने सामने आ गए थे और जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी। इसके अगले दिन यानी 31 मार्च को भी हावड़ा से हिंसा की खबरें आई थीं। इस दौरान हावड़ा के शिवपुर में पथराव हुआ था।
 


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाए थे आरोप
हावड़ा बवाल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि हमने किसी शोभा यात्रा पर रोक नहीं लगाई। राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। हावड़ा हिंसा मामले में अभी तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने हिंसा भड़काई वह लोग बाहर से आए थे। भाजपा, बंगाल को अशांत करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed