West Bengal: अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले TMC नेता के घर में ब्लास्ट, तीन की मौत, आरोपी की तलाश में छापेमारी
Bomb Blast in West Bengal Today: भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर पर देर रात बम धमाके की खबर है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें, यह बम धमाका टीएमसी के महासचिव व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर में आज होने वाली रैली से पहले हुआ।
पुलिस के मुताबिक, घटना टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी की रैली के स्थल कोंटाई शहर से 1.5 किलोमीटर दूर भूपतिनगर इलाके में अर्जुननगर के ब्लॉक दो में हुई। शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे बजे एक घर में धमाका हुआ और शनिवार सुबह शव बरामद किए गए। इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान राजकुमार मन्ना, देबकुमार मन्ना और बिस्वजीत गायेन के रूप में की गई है तथा ऐसा बताया जा रहा है कि राजकुमार तृणमूल का कार्यकर्ता था। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ और मामले की जांच जारी है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विस्फोट में मारे गए टीएमसी सदस्य की मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया। उन्होंने घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराए जाने की मांग की।
रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे
पुलिस ने बताया, मेदिनीपुर के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह धमाका बम बनाने के दौरान हुआ।
देसी बम से हुआ धमाका
सामने आया है कि टीएमसी नेता के घर पर देशी बम से धमाका हुआ है। इस विस्फोट में टीएमसी कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे के आसपास की है। उधर, भाजपा ने इस मामले की एनआईए जांच की मांग की है। आरोप है कि टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर पर बम बनाया जा रहा था।
ब्लास्ट के आरोपियों की तलाश जारी
विस्फोट के पीछे लोगों की तलाश की जा रही है। कांथी अनुमंडल के एक अधिकारी ने कहा कि हमने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। घटना की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच की मांग करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि विस्फोट गलती से हुआ, जब टीएमसी कार्यकर्ता कच्चे बम बना रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रविवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में हुए विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की। शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटना की एनआईए जांच की मांग की थी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को इस बाबत चिट्ठी भी लिखी है।