फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather updates: Rain alert in many states today, people will be troubled by heatwave in Haryana and Rajasthan

Weather: उत्तर-पश्चिम में आंधी-तूफान, दक्षिण में मानसून पूर्व बारिश का कहर; कई राज्यों में आज बरसात का अलर्ट

Tue, 20 May 2025 06:40 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 20 May 2025 06:40 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी गंगीय क्षेत्र से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण गुजरात से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।  मौसम संबंधी इन प्रणालियों के चलते आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में और 24 मई तक उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather updates: Rain alert in many states today, people will be troubled by heatwave in Haryana and Rajasthan
भारत के मौसम में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत तक में बदलते मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान, हिमपात, ओलावृष्टि, गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हो रही है। कुछ क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप भी बना हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी से हुई है। बंगलूरू में सड़कों पर पानी भर गया, कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है और राहत व बचाव के लिए महनगर में नावें उतारनी पड़ी हैं। विभिन्न राज्यों में आंधी-तूफान और वर्षा जनित घटनाओं में 11 लोगों की मौत भी हो गई और कई घायल हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी गंगीय क्षेत्र से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण गुजरात से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।  मौसम संबंधी इन प्रणालियों के चलते आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में और 24 मई तक उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।  पश्चिमी राजस्थान में 22 मई तक लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन


 

दिल्ली-एनीआर में पांच दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी दिल्ली में 20 से 25 मई तक बारिश की संभावना है। ऐसे में रविवार तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से बहुत हल्की बारिश से साथ और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। पारा गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 21 मई को अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव हो सकता है। सुबह के समय उत्तर पश्चिम दिशा से 20-25 किमी प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चल सकती हैं और धीरे-धीर कम होते हुए शाम तक इनकी गति 15 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है।
 

यूपी में करवट लेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। साथ ही कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 20 से 23 मई के बीच पूरब से पश्चिम तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबादी का विस्तार अब प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा।
 

विज्ञापन

यहां भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब से लेकर उत्तर बांग्लादेश तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप अगले कई दिनों तक पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बंगलुरू कर्नाटक, कोंकण, ओडिशा और गोवा केरल के साथ ही मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। 

 

बारिश और ग्लेशियर पिघलने से ब्यास नदी में बढ़ा पानी
हिमाचल प्रदेश में बारिश और अधिक गर्मी से ग्लेशियरों के पिघलने से ब्यास नदी में अचानक पानी बढ़ गया है। मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के अधिकारियों ने लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि बांध से कभी भी पानी छोड़ने की नौबत आ सकती है। लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल में अचानक आई बाढ़ के कारण संसारी-किलाड़-टिंडी-थिरोट सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार शाम से ही बारिश हो रही है। मंडी में 16.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग न ने पहले ही बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था।

सोपियां में टेंट पर पेड़ गिरा, बच्ची की मौत
जम्मू-कश्मीर के सोपियां जिले में तेज आंधी के चलते एक पेड़ उखकर टेंट पर गिर गया, जिसमें 10 साल की एक बच्ची की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। केल्लर क्षेत्र में खानाबदोश परिवार के टेंट पर पेड़ गिरा था। रविवार की रात कश्मीर घाटी में तेज हवाएं चलीं, जिसमें घरों और अन्य इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों के छप्पर उड़ गए और पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में भी भारी नुकसान की खबर है। इस बीच, मौसम विभाग ने 23 मई तक उत्तराखंड के उंचाई वाले इलाकों में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बिजली से महाराष्ट्र-झारखंड में सात मौतें
झारखंड के गढ़वा और हजारीबाग जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। गढ़वा में तीन और हजारीबाग में दो लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र के जालना और लातुर जिले में बिजली की चपेट से दो लोगों की जान चली गई। लातुर में बिजली गिरने की एक अन्य घटना में 17 मवेशियों की भी मौत हो गई। राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में मानसून से पहले की बारिश के साथ आसमान से बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

हाईटेक सिटी का हाल बेहाल
मानसून से पहले की बारिश में हाईटेक सिटी बंगलूरू का बुरा हाल हो गया है। रविवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। औसत 10.5 सेमी वर्षा दर्ज की गई है। बारिश ने शहर को घुटनों पर ला दिया है। ज्यादातर इलाकों में सड़कों से लेकर घरों और मैदानों में पानी भर गया है। बारिश के चलते एक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 35 साल की महिला की मौत हो गई। कई जगह पेड़ भी उखड़ कर वाहनों और सड़कों पर गिर गए हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। राज्य आपका विभाग का कहना है कि ऐसी बारिश को किसी की उम्मीद नहीं थी। रविवार रात हुई बारिश को साल की सबसे भारी बारिश बताया जा रहा है। पानी में डूबे इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सड़कों पर नावें उतारी गई हैं। राहत और बचाव कर्मी घरों में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं और जरूरी सामान भी मुहैया करा रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोगों को जलमग्न क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया है।

इसे भी पढ़ें- Beating Retreat: आज से अटारी समेत तीनों बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, आमजन भी हो सकेंगे शामिल

हरियाणा-राजस्थान में लू का कहर
मौसम विभाग ने 21 मई तक 24 मई तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना जताई है। 21 मई तक हरियाणा और राजस्थान में कुछ इलाकों में रात में भी लू चलने की संभावना है। मंगलवार को ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और ऊना में सोमवार को भीषण गर्मी पड़ी और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राज्य में 18 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'गोली उन्होंने चलाई, लेकिन धमाका हमने किया', ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले सैन्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed