Weather: पंजाब से बंगाल तक मानसून पूर्व बारिश, हरियाणा समेत 10 राज्यों में गर्मी और लू; 46 डिग्री पहुंचा पारा
मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। अगले 5-7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक में मानसून पूर्व बारिश हो रही है। इसके बावजूद, उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इन राज्यों में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फिलहाल, दो से तीन दिनों तक गर्मी, उमस और लू से कोई राहत भी नहीं मिलती नजर आ रही है। हालांकि, अगले पांच-छह दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे उन राज्यों में मौसम कुछ ठंडा हो सकता है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान पंजाब, राजस्थान के कई हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, ओडिशा और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 41-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के बांदा में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां तक हिमालयी राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर तापमान 35-41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। गुजरात, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्से तो पहले से ही गर्मी की चपेट में चल रहे हैं।
राजस्थान-उत्तर प्रदेश में लू की चेतावनी
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हमारा अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी, उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन-चार दिनों तक लू चलेगी।
ये भी पढ़ें: Kerala: माकपा MLA पर मेहरबान मंत्री वन मंत्री, कहा- विभाग की हिरासत से व्यक्ति को छुड़ाने के केस में जांच नहीं
अगले पांच-छह दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। अगले 5-7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। रविवार को झारखंड के लगभग 20 जिलों में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे तक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- मानसून पूर्व बरसात से तरबतर हुई मुंबई : मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मानसून पूर्व बारिश हुई। कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ भी बौछारें पड़ीं। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार को भी महानगर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से मुंबई में गर्मी और उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। बारिश से इसमें कुछ आई है।
- शनिवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, अंडमान द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
दिल्ली में लू का था अलर्ट, दोपहर बाद बदला मौसम, हुई तेज बारिश
दिल्ली में शनिवार को लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में तापमान में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 18-19 और जम्मू संभाग में 18 मई को लू चलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: US से सऊदी तक... सात दल और 59 हस्तियां; पूरी दुनिया में बेनकाब होगी आतंकवाद पर PAK की नीति
तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि :
आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार से शनिवार सुबह तक की अवधि के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 60-90 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में हवा की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटे रही।
ओडिशा-बिहार में बिजली गिरने से 12 की मौत
ओडिशा और बिहार में बीते 24 घंटे में आंधी-तूफान के साथ बारिश व बिजली गिरने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है। ओडिशा में छह महिलाओं समेत नौ और बिहार में तीन लोगों की जान गई। ओडिशा के कोरापुट जिले में एक ही परिवार की तीन महिलाओं, जाजपुर और गंजम जिलों में दो-दो और ढेंकनाल और गजपति जिले में एक-एक व्यक्ति की जान गई। बिहार के सहरसा जिले में चक्रवाती तूफान में 100 से अधिक परिवार बेघर हो गए।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.