फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Names of all Indian MPs who exposed Pakistan misdeeds abroad announced, see which leaders are included in list

Operation Sindoor: US से सऊदी तक... सात दल और 59 हस्तियां; पूरी दुनिया में बेनकाब होगी आतंकवाद पर PAK की नीति

Sat, 17 May 2025 10:40 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 17 May 2025 10:40 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद  मोदी सरकार की दुनिया में पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ संदेश पहुंचाने के लिए अलग-अलग देशों में अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में जाकर आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखेंगे और पाकिस्तान को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं, अब केंद्र सरकार ने सभी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले सांसदों के नाम भी घोषित कर दिये हैं। हर एक प्रतिनिधिमंडल में सात से आठ  लोग रहेंगे, जिनमें सांसद और राजनयिकों को  शामिल किया गया है। हर प्रतिनिधिमंडल चार से पांच देशों का दौरा करेगा।  

विज्ञापन
Names of all Indian MPs who exposed Pakistan misdeeds abroad announced, see which leaders are included in list
भारत आतंक के खिलाफ देगा सख्त और एकजुट संदेश - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने 'जीरो टॉलरेंस' के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल  का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों और उनमें शामिल अन्य लोगों की सूची जारी की है।  किरेन  रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाते हुए, ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देशों से मिलेंगे।  
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने पोस्ट की शुरुआत एक मिशन। एक संदेश। एक भारत से की। साथ ही उन्होंने सभी सांसदों और प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं की सूची भी साझा की। 
विज्ञापन


बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सात सांसद जाएंगे सऊदी अरब
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के पहले ग्रुप में सात सांसद भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएंगे। इस ग्रुप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एस फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद हैं। उनके साथ राजनियक हर्षवर्धन शृंगला जाएंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1 बैजयंत पांडा, भाजपा सांसद (नेता) सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया
2 डॉ. निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद
3 फांगनोन कोन्याक, भाजपा सांसद
4 रेखा शर्मा, भाजपा सांसद
5 असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद
6 सतनाम सिंह संधू (नामित सांसद)
7 गुलाम नबी आजाद
8 राजदूत हर्ष श्रृंगला

दूसरा ग्रुप जाएगा यूके, फ्रांस और जर्मनी
सांसदों का दूसरा समूह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोप, इटली और डेनमार्क जाएगा। इसमें बीजेपी सांसद डी पुंडरेश्वरी, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मनोनीत सांसद गुलाम अली खटाना, कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह, भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य, एमजे अकबर होंगे। उनके साथ राजनयिक पंकज सरन होंगे।

 

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1 रवि शंकर प्रसाद, भाजपा सांसद (नेता) यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क
2 डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, भाजपा सांसद
3 प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद
4 गुलाम अली खटाना (नामित सांसद)
5 डॉ. अमर सिंह, कांग्रेस सांसद
6 समिक भट्टाचार्य, भाजपा सांसद
7 एम.जे. अकबर
8 राजदूत पंकज सरन

विज्ञापन

तीसरे ग्रुप का नेतृत्व करेंगे जदयू सांसद संजय झा
सांसदों का तीसरा समूह जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर जाएगा। इसमें भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, एआईटीसी सांसद युसूफ पठान, भाजपा सांसद बृजलाल, सीपीआई एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास, भाजपा सांसद प्रदान बरुआ, हेमांग जोशी व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं। इस ग्रुप में राजनयिक मोहन कुमार होंगे।
क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1 संजय कुमार झा, जेडीयू सांसद (नेता) इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर
2 अपराजिता सारंगी, भाजपा सांसद
3 यूसुफ पठान, तृणमूल कांग्रेस सांसद
4 बृज लाल, भाजपा सांसद
5 डॉ. जॉन ब्रिटास, भाकपा (एम) सांसद
6 प्रदान बरूआ, भाजपा सांसद
7 डॉ. हेमांग जोशी, भाजपा सांसद
8 सलमान खुर्शीद
9 राजदूत मोहन कुमार

चौथा समूह जाएगा यूएई और कांगो
सांसदों का चौथा समूह शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य, सिएरा लियोन जाएगा। इसमें समूह में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद मनन मिश्रा और पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया शामिल हैं। इस समूह में राजनयिक सुजन चिनॉय भी होंगे।

 

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1 श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना सांसद (नेता) यूएई, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन
2 बांसुरी स्वराज, भाजपा सांसद
3 ई.टी. मोहम्मद बशीर, आईयूएमएल सांसद
4 अतुल गर्ग, भाजपा सांसद
5 डॉ. सस्मित पात्रा, बीजेडी सांसद
6 मनन कुमार मिश्रा, भाजपा सांसद
7 एस.एस. अहलूवालिया
8 राजदूत सुजन चिनॉय

शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका, पनामा, ब्राजील जाएंगे सांसद
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सांसदों का एक दल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। इसमें लोजपा सांसद शाम्भवी, जेएमएम सांसद डॉ. सरफराज अहमद, टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कालिता, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। इस समूह में राजनयिक तरनजीत सिंह संधू होंगे।

क्र.सं. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1 डॉ. शशि थरूर, कांग्रेस सांसद (नेता) अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया
2 शांभवी, लोजपा (रामविलास) सांसद
3 डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो सांसद
4 जी.एम. हरीश बालयोगी, टीडीपी सांसद
5 शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा सांसद
6 भुवनेश्वर कलिता, भाजपा सांसद
7 मिलिंद मुरली देवड़ा, शिवसेना सांसद
8 राजदूत तरणजीत सिंह संधू
9 तेजस्वी सूर्या, भाजपा सांसद

इसे भी पढ़ें- India Bangladesh Trade: भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, इन वस्तुओं के आयात के लिए लगाया बंदरगाह प्रतिबंध

कनिमोझी करेंगी छठवें ग्रुप का नेतृत्व
सांसदों का छठवां ग्रुप डीएमके सांसद के कनिमोझी के नेतृत्व में स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस जाएगा। इस समूह में सपा सांसद राजीव राय, एनसी सांसद मियां अल्ताफ अहमद, भाजपा सांसद कैप्टन ब्रजेश चौटा, आरजेडी सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल का नाम शामिल है। इस ग्रुप में राजनयिक मंजीव एस पुरी और जावेद अशरफ होंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1 कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके सांसद (नेता) स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस
2 राजीव राय, सपा सांसद
3 मियां अल्ताफ अहमद, नेशनल कांफ्रेंस
4 कैप्टन बृजेश चौटा, भाजपा सांसद
5 प्रेम चंद गुप्ता, राजद सांसद
6 डॉ. अशोक कुमार मित्तल, आप सांसद
7 राजदूत मंजीव एस. पुरी
8 राजदूत जावेद अशरफ

सातवां ग्रुप जाएगा मिस्र और कतर
सांसदों का सातवां ग्रुप एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका जाएगा। इस ग्रुप में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, आप सांसद विक्रमजीत सिंह, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, टीडीपी सांसद लवू श्रीकृष्णा देवारायालू, आनंद शर्मा, वी मुरलीधरन होंगे। इस समूह में राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल होंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1 सुप्रिया सुले, एनसीपी (एससीपी) सांसद (नेता) मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका
2 राजीव प्रताप रूड़ी, भाजपा सांसद
3 विक्रमजीत सिंह साहनी, आप सांसद
4 मनीष तिवारी, कांग्रेस सांसद
5 अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद
6 लवु श्री कृष्ण देवरायालु, टीडीपी सांसद
7 आनंद शर्मा
8 वी. मुरलीधरन
9 राजदूत सैयद अकबरुद्दीन

इसे भी पढ़ें- Gujarat: '100 किमी अंदर घुसकर आतंकियों को मारा, परमाणु बम की धमकी से नहीं डरे', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed