फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates 19 states including UP facing severe heat wave Storm warning in east including Bihar Bengal

Weather: यूपी समेत 19 राज्य भीषण लू की चपेट में; बिहार, बंगाल समेत पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Sat, 26 Apr 2025 06:05 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 26 Apr 2025 06:05 AM IST
सार

देश के अधिकांश हिस्से प्रतिकूल मौसम की मार झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश समेत 19 राज्य भीषण लू की चपेट में है, जबकि पूर्वोत्तर में बारिश का कहर दिख रहा है। बिहार, बंगाल समेत पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Weather Updates 19 states including UP facing severe heat wave Storm warning in east including Bihar Bengal
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों से लेकर मध्य, पूर्व और दक्षिण भारतीय राज्य केरल तक 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। अभी दो से चार दिन इन राज्यों को राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि पारा और चढ़ने वाला है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। सिक्किम में मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह हुए भूस्खलन में सैकड़ों वाहनों के साथ एक हजार से अधिक सैलानी जहां-तहां फंस गए हैं। पश्चिम बंगाल में शनिवार से मौसम बदलने की संभावना है और कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

30 अप्रैल तक भीषण गर्मी बनी रहने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर लू चल रही है। रात में भी राहत नहीं मिल रही है। राजस्थान और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 1 मई तक, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी लू चलेगी। इसके अलावा, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा और गुजरात में 30 अप्रैल तक भीषण गर्मी बनी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार को भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी डर है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर में सात दिन की चेतावनी
मराठवाड़ा के उत्तरी भागों से मन्नार की खाड़ी तक और सिक्किम से दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों में अगले सात दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।

सिक्किम : भूस्खलन में 1,900 पर्यटक फंसे, 100 को सुरक्षित निकाला
सिक्किम में भूस्खलन के बाद चुंगथांग में जगह-जगह फंसे 1,900 से अधिक पर्यटकों में से प्रशासन ने अब तक 100 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 1,800 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। खराब मौसम के चलते राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। इन सभी को मंगन भेजा गया है। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से लाचेन और लाचुंग में बंद हुई सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed