{"_id":"63ecc4f4b933a5fab9062f55","slug":"weather-update-why-is-the-weather-pattern-changing-again-and-again-what-will-happen-in-the-coming-days-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: क्यों बार-बार बदल रहा है मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में क्या होगा? जानें सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: क्यों बार-बार बदल रहा है मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में क्या होगा? जानें सबकुछ
Thu, 16 Feb 2023 10:30 AM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मौसम का हाल
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। बार-बार मौसम के बदलते मिजाज से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं।देश में आज सबसे ज्यादा तापमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी का है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि सिक्किम के गंगटोक में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान है। ऐसे में हमने मौसम के बार-बार मिजाज बदलने का कारण समझने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र कुमार से बात की।
डॉ. राजेंद्र के पास देशभर में बदलते मौसम पर नजर रखने की जिम्मेदारी है। उन्होंने मौजूदा समय बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज का कारण बताया। इसके साथ ही ये भी बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम कैसा होने वाला है? आइए समझते हैं....
क्यों बार-बार बदल रहा है मौसम?
डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा, फरवरी के दूसरे हफ्ते से मौसम हर बार बदलने लगता है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है। कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं, जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं। अभी जो बदलाव हो रहे हैं वो इसी के चलते हो रहे हैं।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम?
डॉ. राजेंद्र कहते हैं, 'पक्षिमी विक्षोभ का असर अब कम हो जाएगा। मतलब अब तेजी से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। अगले दो से तीन दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर गर्मी का एहसास तेज होने वाला है। हालांकि, फरवरी के आखिरी हफ्ते में तापमान में फिर से कुछ गिरावट हो सकती है।'

उत्तर भारत के इन राज्यों में अभी क्या है मौसम का हाल, आगे का क्या है अनुमान?
1. दिल्ली : आज यानी बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। रात का तापमान 14 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मतलब दिन में बीर्फीली हवाओं के साथ तेज धूप और रात में तेज ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाली 18 फरवरी तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक। 19 फरवरी से इसमें और बढ़ोतरी होगी। 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 15, 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, इसके बाद फिर तापमान में गिरावट का अनुमान है।

2. उत्तर प्रदेश : यहां राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गया है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस कानपुर देहात में है। बागपत में सबसे तेज 17 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 22, ग्रेटर नोएडा में 22, कानपुर में 24, बरेली में 20, गोरखपुर में 22, वाराणसी में 23, मुरादाबाद में 20, मेरठ में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान है। यूपी में भी 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। 19 फरवरी से इसमें और भी ज्यादा इजाफा हो सकता है। 22 फरवरी को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
3. उत्तराखंड : कुछ दिन पहले तक पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी थी। अब यहां भी तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। यहां राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा 21 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गया है। सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस हल्द्वानी में रहा। हरिद्वार, मसूरी, तेहरी, रूड़की में भी 21-21 डिग्री सेल्सियस तापमान है। हल्द्वानी, रूद्रपुर में 20-20 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा है। यहां भी अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। यहां 21 फरवरी को अधिकतम 30 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में ऊपर-नीचे भी हो सकता है।
4. पंजाब : यहां सबसे ज्यादा अमृतसर का तापमान बढ़ा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार दिन का तापमान अमृतसर में 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फाजिल्का में सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। लुधियाना में 23 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा है। यहां भी 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
5. हरियाणा : यहां गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सिरसा में 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। फरीदाबाद में सबसे तेज 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। यहां भी 21 फरवरी तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।