फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Delhi-NCR temperature scorcing heat change in weather will be seen hindi mausam samachar

Weather: दिल्ली-NCR वालों को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अभी ओर बढ़ेगा पारा; इस दिन से दिखेगा मौसम में बदलाव!

Thu, 12 Jun 2025 01:36 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Jun 2025 01:36 PM IST
सार

मौसम का बदलता मिजाज लगातार परीक्षा ले रहा है। दिल्ली-NCR में झुलसाने वाली गर्मी की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पारा अभी और चढ़ेगा। प्रचंड गर्मी से राहत कब मिलेगी, मौसम विभाग ने इसकी जानकारी भी दी है।

विज्ञापन
Weather Update Delhi-NCR temperature scorcing heat change in weather will be seen hindi mausam samachar
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों उत्तर भारत के कई राज्य समेत राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया। यानी गर्मी का कहर बढ़ सकता है। हालांकि गुरुवार रात को दिल्ली-एनसीआर में आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बावजूद शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस वीकेंड पर गर्मी से राहत मिल सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई। लेकिन, नमी का स्तर बीते मंगलवार की तुलना में अधिक रहा। इसकी वजह से भले अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा, लेकिन लोगों ने 50.8 डिग्री वाली गर्मी महसूस की। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। लगातार तीसरे दिन राजधानी में कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि,दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में 14 से 17 जून तक तापमान में थोड़ी कमी आएगी। इस दौरान रात को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश की गतिविधियां 16 और 17जून को अधिक होंगी। 14 और 16 जून को आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 14 से 17 जून के बीच अधिकतम तापमान 37 से 42 और न्यूनतम 26 से 29 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राते होगी गर्म-बढ़ेगी उमस 
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि, दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गुरुवार-शुक्रवार को मामूली बदलाव देखने को मिल सकता हैं, लेकिन अगले 2-3 दिनों में पारा अचानक नीचे नहीं आएगा। वीकेंड तक तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस समय पंजाब और आस-पास के सीमावर्ती क्षेत्रों पर एक कमजोर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। आमतौर पर दिल्ली के पास बनने वाली पूर्व-पश्चिम की ट्रफ लाइन इस समय सक्रिय नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ भी बहुत कमजोर है और पर्वतीय क्षेत्रों में ही सीमित है, इसलिए यह दिल्ली और मैदानी इलाकों के मौसम पर कोई असर नहीं डाल रहा है।

हालांकि पिछले तीन दिनों में बढ़ी हुई गर्मी से प्री-मानसून गतिविधियों की संभावना को बढ़ा दिया है। लेकिन अगले 3-4 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। दिल्ली आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी की चपेट में बनी रहेगी। हालांकि, वीकेंड तक तेज और शुष्क गर्मी थोड़ी कम हो सकती है और उसकी जगह उमस भरे हालात ले सकते हैं। वहीं, इस दौरान दिन का तापमान थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन रातें गर्म और चिपचिपी रहेंगी।


ये भी पढ़ें- देशभर में मौसम की मार: कहीं झुलसाती गर्मी, कहीं बारिश की आफत; कर्नाटक में एक दिन छुट्टी, हैदराबाद में जलभराव

दिल्ली के मौसम में इस दिन से दिखेगा बदलाव
मौसम एजेंसियों का अनुमान है कि,  राजधानी दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 जून के आसपास है। लेकिन अभी मानसून की स्थिति को लेकर कोई भी घोषणा करना जल्दबाजी होगी। लेकिन, 14 जून को बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जिससे हवाओं के रुख में बदलाव होने की उम्मीद है। मानसून के आने से पहले उत्तर-पश्चिम से चलने वाली गर्म और शुष्क हवाओं की जगह, पूरब से आने वाली गर्म और नम हवाएं लेती हैं। आमतौर पर मानसून के आगमन से पहले 1-2 दिन की प्री-मानसून बारिश होती है। मौजूदा परिस्थितियों को देखकर यह कहा जा सकता है कि दिल्ली में मानसून के आने में किसी बड़ी देरी की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed