फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Weather Updates scorching heat rainfall waterlogging Karnataka Hyderabad and other parts of country

देशभर में मौसम की मार: कहीं झुलसाती गर्मी, कहीं बारिश की आफत; कर्नाटक में एक दिन छुट्टी, हैदराबाद में जलभराव

Thu, 12 Jun 2025 10:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 10:29 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। वहीं, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश आफत बनी हुई है। मौसम विभाग ने कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
India Weather Updates scorching heat rainfall waterlogging Karnataka Hyderabad and other parts of country
गर्मी और कर्नाटक में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : Adobe Stock/ वीडियो ग्रैब-एएनआई

विस्तार

देश पिछले कई दिनों से मौसम की मार झेल रहा है। कहीं, झुलसी गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश आफत बनी हुई है। जहां एक तरफ, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कर्नाटक में हुबली के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव हो गया है। हुबली की संगम कॉलोनी और अरिहंत लेआउट में जलभराव की स्थिति है। वहीं, हैदराबाद के संतोष नगर और चंपापेट इलाकों में जलभराव हुआ है। 
विज्ञापन


कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 17 जून तक कर्नाटक के सभी जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे देखते हुए हुए धारवाड़ जिले की उपायुक्त दिव्या ने पूरे जिले के सभी आंगनबाड़ियों, प्राथमिक और उच्च विद्यालयों, पीयू और डिग्री कॉलेजों में आज एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कन्नड़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा तटीय कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी के साथ दक्षिण कन्नड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। खराब मौसम को देखते हुए जिला अधिकारियों ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक और उच्च विद्यालयों (सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी संस्थान) के लिए अवकाश की घोषणा की है। जिला और तालुक दोनों स्तरों के अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में तैनात रहने और आपदा प्रबंधन प्रयासों का निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में आज भी भीषण गर्मी का अलर्ट, 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री पार; लू लगने से युवक की मौत

इन राज्यों में चलेगी लू
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट पर रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर बुधवार और बृहस्पतिवार को रेड अलर्ट पर हैं उसके बाद 13 जून को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 की रात से हल्की बारिश और आंधी-तूफान के बाद कुछ राहत मिल सकती है।

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर भी अच्छी खबर है। लगभग दो हफ्ते के ठहराव के बाद बृहस्पतिवार से मानसून के फिर सक्रिय होने और आगे बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने 12-15 जून के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और 13 जून और 14 जून को कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया है।



ये भी पढ़ें: Himachal Weather: लू की चपेट में आधा हिमाचल, मनाली 18, कल्पा 20 साल बाद सर्वाधिक गर्म, जानें कब कूल होगा मौसम

आधा देश भीषण गर्मी की चपेट में
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भीषण गर्मी के साथ तीव्र लू चली। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी लू चली और झुलसा देने वाली गर्मी महसूस की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में रात में भी अत्यधिक गर्मी रही। पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी कई स्थानों पर रात में उमस के साथ तेज गर्मी की स्थिति बनी रही।

ये भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में सुबह से बरस रही है आग, पश्चिम-अवध में चलेंगे लू के थपेड़े; इन जिलों में हो सकती है बारिश

दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस 
दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो इस साल का सर्वाधिक है। दिल्ली के आयानगर में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लेकिन हीट इंडेक्स 51.9 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे अधिक गर्मी महसूस की गई। सुबह 10 बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल हो गया और झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। आईएमडी की तरफ से दोपहर दो बजे जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर लू की स्थिति बन रहेगी और पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राजधानी में सुबह के समय आर्द्रता का स्तर 39 प्रतिशत रहा, लेकिन गर्मी और गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण परेशानी और बढ़ गई है। अगले दो दिन समूचा दिल्ली-एनसीआर रेड अलर्ट पर है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed