फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update 30 August IMD Rain In UP Today Bihar Jharkhand Know Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Report: यूपी और बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में मंडराया बाढ़ का खतरा

Tue, 30 Aug 2022 08:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Aug 2022 08:05 AM IST
सार

कई राज्यों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली के लिए अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Weather Update 30 August IMD Rain In UP Today Bihar Jharkhand Know Mausam Ki Jankari News In Hindi
भारी बारिश की चेतावनी - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के कई राज्यों में इन दिनों बाढ़ और भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में बारिश जानलेवा साबित हो रही है। वहीं कई राज्यों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली के लिए अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का ताजा हाल... 

विज्ञापन


यूपी के इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा चंदौली , वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और देवरिया में जमकर बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के जिन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है उनमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवाण, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में आज भी हल्की बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री  रहेगा। वहीं सोमवार शाम बारिश होने से नोएडा में ढहाए गए ट्विन टावर से निकले धूल के गुबार से थोड़ी राहत मिली।

उत्तराखंड में बारिश का कहर
बारिश ने सोमवार को देहरादून कहर बरपाया। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिर गई। इस हादसे ने आठ दिन के मासूम सहित तीन जिंदगियां छीन लीं। मलबे के ढेर में दबे तीनों शवों को निकाल लिया गया। देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराया, प्रयागराज में बुरा हाल
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा उफनाई हुई है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पानी खेत में आ जाने से  फसलें चौपट हो गई हैं। यहां तक कि निचले इलाके में रह रहे लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। वाराणसी में भी बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। देवरिया में पुलिस चौकी जलमग्न हो गई है। प्रयागराज में तो बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। वहीं प्रयागराज में बाढ़ की मुसीबत को इससे समझा जा सकता है कि राहत शिविरों में ही सात हजार से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है। इसके अलावा हजारों परिवार बाढ़ में फंसे हैं। उनके मकान के प्रथम तल पानी में डूबे हैं। चोरी के डर से लोग आशियाना छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।


बिहार के इन जिलों में बाढ़ का खतरा
बिहार में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। पटना जिला प्रशासन ने  दानापुर, पटना सदर, मनेर, फतुहा, बख्तियारपुर से लेकर मोकामा तक सभी पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक बचाव-राहत कार्य के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed