Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Western disturbance is going to hit North India from 24 to 27 February

Weather Report: उत्तर भारत को एक बार फिर हिट करने जा रहा है पश्चिमी विक्षोभ, 24 से 27 फरवरी तक बदलेगा मौसम

Thu, 22 Feb 2024 12:36 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:36 PM IST
सार

वैज्ञानिकों के मुताबिक दो दिन बाद आने वाले 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' की सक्रियता का कितना असर पड़ने वाला है, इसका अध्ययन किया जा रहा है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस दौरान उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर से जमकर बारिश और बर्फबारी होगी...

विज्ञापन
Weather Report: Western disturbance is going to hit North India from 24 to 27 February
Weather Report: Western Disturbance - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

उत्तर भारत में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता होने वाली है। यह सक्रियता 24 फरवरी से 27 फरवरी तक बनी रहेगी। विभाग के मुताबिक चार दिनों तक बने रहने वाले 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) का व्यापक असर पड़ने वाला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक दो दिन बाद आने वाले 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' की सक्रियता का कितना असर पड़ने वाला है, इसका अध्ययन किया जा रहा है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस दौरान उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर से जमकर बारिश और बर्फबारी होगी। पिछले हफ्ते सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अभी भी लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है।

विज्ञापन

24 से 27 फरवरी तक सक्रिय रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले हफ्ते 17 फरवरी को आने वाला पश्चिम विक्षोभ तकरीबन 19 फरवरी को सक्रिय हुआ था। इस दौरान पहले से तय पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मैदानी इलाकों में उतनी बारिश नहीं हुई, जितना अनुमान लगाया गया था। वरिष्ठ वैज्ञानिक और मौसम विभाग के प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार कहते हैं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान से ज्यादा बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा उत्तरी मध्यप्रदेश के हिस्सों में भी इसका अच्छा खासा असर देखा गया। वह कहते हैं कि फिलहाल अभी तक के अनुमान के मुताबिक 24 फरवरी से 27 फरवरी के बीच एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता पश्चिमी उत्तरी हिमालय रीजन में होने वाली है।

विज्ञापन

अगले 12 घंटे में पता चलेगा कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक इन चार दिनों में एक बार फिर से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड समेत मैदानी इलाकों में मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार के मुताबिक इन चार दिनों में मौसम किस स्तर पर और कितनी तीव्रता के साथ बदलेगा इस पर अध्ययन किया जा रहा है। वह कहते हैं कि अगले 12 घंटे के भीतर इस बात का स्पष्ट आकलन कर लिया जाएगा कि पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में कितनी तीव्रता के साथ बर्फबारी, ओले और बारिश होने वाली है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि इन चार दिनों में उत्तरी पश्चिमी हिमालयन रीजन से सटे पहाड़ी हिस्सों बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश होनी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ सालों की तुलना में इस बार सर्द है फरवरी

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी अभी भी सामान्य की तुलना में औसतन चार डिग्री कम तापमान के साथ ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार कहते हैं कि 2021 से लेकर 2023 तक की फरवरी में औसतन तापमान सामान्य की तुलना से 4 से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक बीते वर्षों में फरवरी का तापमान 30 डिग्री के आसपास भी पहुंचा था। इस साल अभी तक तापमान बीते कुछ वर्षों की तुलना में वहां तक नहीं पहुंचा है। बीते सालों की तुलना में फरवरी में तापमान कम होने का प्रमुख वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ही बताई गई है। मौसम वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार कहते हैं कि इस साल फरवरी माह में ही लगातार तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो चुके हैं। जबकि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। ऐसी दशा में पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी लगातार चलने वाली तेज हवाएं और ओलावृष्टि के साथ बारिश से कुछ हद तक तापमान में गिरावट दर्ज होनी तय है। वजह यह है कि बीते कुछ सालों की तुलना में इस साल फरवरी का तापमान सामान्य की तुलना से कम दर्ज हो रहा है।

अभी भी हो रही पहाड़ों पर बर्फबारी

पिछले सप्ताह सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ों पर अभी भी लगातार बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी शुक्रवार तक बनी रहेगी। पहाड़ों पर बारिश के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी कुछ मौसम बदला रहेगा। तकरीबन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इन हवाओं की गति कम जरूर होगी। लेकिन 24 फरवरी से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से मौसम में तब्दीली देखी जा सकती है।

क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ?

मौसम वैज्ञानिक रत्नेश प्रसाद कहते हैं कि कम हवा वाले दबाव क्षेत्र को विक्षोभ कहते हैं। वह कहते हैं कि भौगोलिक परिस्थितियों के चलते भूमध्य सागर से उठने वाले तूफान से विक्षोभ पैदा होते हैं। क्योंकि यह परिस्थितियां पश्चिम में भूमध्य सागर, अटलांटिक महासागर समेत यूरोपीय क्षेत्र से बनती हैं। इन परिस्थितियों में बनने वाली हवाएं कम दबाव की होती हैं और पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं। वह कहते हैं कि यह हवाएं कम दबाव के चलते पूरे मौसम को डिस्टर्ब करती हैं। इससे न सिर्फ मैदानी इलाकों में बारिश और कोहरे की संभावनाएं बनती हैं, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed