फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Monsoon Early Arrival Heavy Rain Alert Amid Cyclone Asani IMD Latest News Update

गर्मी से मिलेगी राहत: समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, 15 मई तक अंडमान पहुंचने की उम्मीद, जानें मौसम का हाल

Thu, 12 May 2022 07:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 May 2022 07:53 PM IST
सार

सामान्य रूप से केरल में मानसून का एक जून के आसपास पहुंचता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Report Monsoon Early Arrival Heavy Rain Alert Amid Cyclone Asani IMD Latest News Update
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। इसकी वजह है मानसून का समय से पहले दस्तक देना। दरअसल, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि देश में  इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है। इस वजह से अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंच सकता है। इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं। समय से पहले मानसून आने से देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी, जो पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से भीषण गर्मी से बेहाल हैं ।
विज्ञापन


सामान्य रूप से केरल में मानसून का एक जून के आसपास पहुंचता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। यहां 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर 15 जून तक होगा मेहरबान  
आईएमडी ने इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पांच दिन पहले 27 मई को केरल पहुंचने का अनुमान लगाया है। आमतौर पर यह 1 जून को ही दस्तक देता है। इससे पहले, 2009 में दक्षिण पश्चिम मानसून 23 मई को ही केरल पहुंच गया था। हालांकि केरल में मानसून के समय से पहले पहुंचने के बावजूद उत्तर भारत में बारिश शुरू होने में करीब दो हफ्ते का समय लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में 15 जून तक बारिश शुरू होगी और गर्मी से राहत मिल सकती है। इससे पहले बीते साल 3 जून को मानसून आया था, इसके अलावा 2020 में 1 जून को आया था। वहीं, 2019 में मानसून ने केरल के तट पर 8 जून को दस्तक दी थी।




असानी की असर इन प्रदेशों पर
वहीं, चक्रवात असानी की वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। आइएमडी ने गुरुवार को ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed