{"_id":"6a012a603ee2806c3e09e636","slug":"weather-patterns-will-change-in-the-northwest-from-today-rain-in-the-mountains-heat-wave-alert-in-india-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Weather Update: उत्तर-पश्चिम में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में लू का अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Weather Update: उत्तर-पश्चिम में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में लू का अलर्ट
Mon, 11 May 2026 06:31 AM IST
Pavan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Mon, 11 May 2026 06:31 AM IST
सार
Weather Alert: 11 मई की तड़के सुबह से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में असर दिखाई देगा। जिस वजह से मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में लू का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
विज्ञापन
weather, hottest year, imd
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत और निकटवर्ती राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। इन क्षेत्रों में पहाड़ियों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। गुजरात और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में लू भी चल सकती है और जम्मू-कश्मीर में पारा अधिक बना रह सकता है।
आज और 12-13 मई के लिए मौसम का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 11 मई के आसपास एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर पूर्वी और दक्षिणी भारत के मौसम पर पड़ सकता है। दिल्ली- एनसीआर में 12 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में अस्थायी राहत मिल सकती है। जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी इसी अवधि में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- सोमनाथ अमृतपर्व: पहली बार शिखर पर 11 पवित्र तीर्थों के जल से होगा कुंभाभिषेक; आयोजन के साक्षी बनेंगे PM मोदी
विज्ञापन
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को तथा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 11 और 12 मई को ओलावृष्टि की आशंका भी व्यक्त की है। पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में 15 मई तक लू चलने की संभावना बनी हुई है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और रायलसीमा के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
दक्षिण भारत में आंधी-पानी का अलर्ट
आईएमडी ने कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अगले सात दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में 14 और 15 मई को भारी बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की संभावना
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 15 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है। असम और मेघालय में 14 और 15 मई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
तेजी से चढ़ सकता है पारा
आईएमडी के अनुसार 15 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि मध्य भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। पूर्वी भारत में 11 से 14 मई के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी, उत्तराखंड व बिहार के कुछ हिस्सों में शनिवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं असम, गुजरात व लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।
यह भी पढ़ें- जनता पर महंगाई की मार: जेब पर भारी पड़ेगा एफएमसीजी संकट, साबुन-बिस्कुट और राशन के दाम बढ़ने के आसार
बीते दिन कैसा रहा मौसम?
रविवार को उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और बिहार से लेकर तमिलनाडु व केरल तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई तो कुछ जगहों पर 50-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले मैदानी क्षेत्र, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर 50-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक हुई। गुजरात क्षेत्र, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ओलावृष्टि हुई, जबकि जम्मू- कश्मीर के कुछ स्थानों पर भीषण लू जैसी स्थिति बनी रही।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन