फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News Update IMD Rainfall Prediction Alert in States Southern States PM Modi Home Minister Amit Shah

मौसम समाचार: आज 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंध्र-तेलंगाना पर केंद्र की पैनी नजर; 99 ट्रेनें रद्द

Mon, 02 Sep 2024 05:40 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 02 Sep 2024 05:40 AM IST
सार

मौसम का कहर कई राज्यों में दिख रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 20 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में अतिवृष्टि के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात की गंभीरता को भांपते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर जानकारी ली। केंद्र सरकार ने राज्यों की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

विज्ञापन
Weather News Update IMD Rainfall Prediction Alert in States Southern States PM Modi Home Minister Amit Shah
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जलमग्न इलाके, सुरक्षित जगहों पर भेजे गए हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज 20 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय शामिल हैं। इससे पहले आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। तेलंगाना में नौ लोगों की मौत हो गई। समुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेल पटरी बह गई। इसके चलते दिल्ली-विजयवाड़ा रूट पर सभी ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने 99 ट्रेनें रद्द कीं और 54 के मार्ग बदले। राज्य के सभी प्राथमिक स्कूल आज बंद रहेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्रियों को मदद का भरोसा दिया
वहीं, संभावित बाढ़ को देखते हुए आंध्र प्रदेश के पांच जिलों के 294 गांवों से 17,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। साथ ही बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 600 लोगों को बचाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से बात की और उनके राज्यों में बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात की जानकारी ली। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


केंद्र की टीम गुजरात दौरा करेगी, NDRF जवान का शव बरामद
गुजरात के लिए अंतर-मंत्रालयी टीम गठित  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी टीम का गठन किया है। इसके प्रमुख राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी निदेशक हैं। टीम जल्द ही राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगी। बारिश और बाढ़ प्रभावित देवभूमि द्वारका में राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात एनडीआरएफ की छठी बटालियन के इंस्पेक्टर राजेश कुमार महलावत ने बताया कि वडोदरा में भारी बारिश हो रही है। 30 अगस्त को एक होमगार्ड जवान बह गया था और तलाश जारी थी। एनडीआरएफ जवानों ने उसका शव निकाल लिया है। मृतक जवान की उम्र करीब 34 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश और गुजरात में बाढ़ का अलर्ट जारी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ के हालात की समीक्षा की और एहतियाती कदम उठाने के साथ फंसे लोगों को हर तरह की मदद करने के आदेश दिए हैं। राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने कहा कि जलभराव वाले इलाके से निकाले जाने वाले लोगों के लिए एनटीआर, कृष्णा, बपटला, गुंटूर और पलनाडु जिले में 107 पुनर्वास केंद्र बनाए गए हैं। अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, मध्य प्रदेश और गुजरात में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों से लोगों को सुरिक्षत जगह पहुंचाया जा रहा है।

99 ट्रेनें रद्द, 54 के मार्ग बदले
दक्षिण मध्य रेलवे ने रविवार को कुल 99 ट्रेनें रद्द की और 54 के मार्ग बदले। जिन ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं उनमें दानापुर-बंगलूरू, निजामुद्दीन-कन्याकुमारी,  सीएसटी मुंबई-भुवनेश्वर और तांबरम-हैदराबाद एक्सप्रेस भी शामिल हैं। तेलंगाना में सोमवार को सभी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।


हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर
हिमाचल प्रदेश में इस साल भी मानसून ने कहर बरपाया है। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, इस मानसून सीजन में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 लोग अभी भी लापता हैं। बारिश के कारण होने वाली अन्य घटनाओं में भी कुल 271 लोगों की जान चली गई है, जबकि 423 लोग घायल हुए हैं। बादल फटने और बाढ़ के 51 हादसे हुए हैं। इसके अलावा बड़े भूस्खलन की 40 घटनाएं दर्ज की गई हैं। प्रदेश में 1,265 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। बारिश के कारण 176 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं और 483 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 14 पुल पूरी तरह बह गए हैं और 13 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर दरक रही पहाड़ी
उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के आस्था पथ बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र दूसरा सिरोहबगड़ बनता जा रहा है। यहां 40 मीटर हिस्से में चीड़ के पेड़ों के साथ पहाड़ी दरक रही, जिससे बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed