दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश: जोरदार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
विज्ञापन
(Visuals from Shanti Path) pic.twitter.com/80d9DY4gnB — ANI (@ANI) August 25, 2026
सोमवार को भी झमाझम बारिश और आंधी से सोमवार को राजधानी तरबतर हो गई। इस दौरान लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पूरे दिन रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहीं। सेंट्रल, ईस्ट, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली में मौसम सुहावना हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। दोपहर में सड़कें लबालब हो गईं और आईटीओ समेत दिल्ली में जगह-जगह जाम से वाहन चालक भी हलाकान हुए।
राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। इससे पूर्व मौसम विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से गैंगटिक वेस्ट बंगाल से मॉनसून का एक सिस्टम बना है। वहीं, उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य स्थानें में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.