फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert IMD forecast storm Strong Winds snowfall rainfall prediction mausam samachar

Weather Alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान; पड़ सकती है रजाई-कंबल की जरूरत

Mon, 25 Mar 2024 06:13 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 06:13 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पहले ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में रविवार को बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन
Weather Alert IMD forecast storm Strong Winds snowfall rainfall prediction mausam samachar
weather alert - फोटो : Social Media

विस्तार

मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। रविवार को पंजाब, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक गरज के साथ कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश हुई और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों यानी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और तूफान की स्थिति अभी दो दिन और बनी रहेगी। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 26 मार्च से मौसम खराब होने का अनुमान है और इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पहले ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में रविवार को बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया था। पूर्वानुमान के मुताबिक ही इन क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, तेज हवाएं चली और पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी।
विज्ञापन


हिमाचल में यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 मार्च के लिए अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने होली के दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 28 से 30 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 28 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। रविवार को राजधानी शिमला में दोपहर के समय हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना बन गया। बीते 24 घंटों में राजधानी शिमला के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में ऊना का तापमान सबसे अधिक 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पश्चिम दबाव के क्षेत्र बन रहे
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी हिमाचली क्षेत्र में एक के बाद एक दो पश्चिम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। पहला 26 मार्च को और दूसरा 29 मार्च को। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत और उसके निकटवर्ती मैदानी क्षेत्रों में 26 से 29 मार्च तक बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब, हरियाणा आते हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 28 और 29 मार्च को खराब मौसम की स्थिति अपने चरम पर होगी। सोमवार को बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed