फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Humidity will trouble you amid drizzle and storm in Delhi-NCR

Weather Alert: बूंदाबांदी-आंधी के बीच उमस करेगी परेशान, पढ़े दिल्ली-NCR में अगले हफ्ते कैसे रहेगा मौसम

Fri, 23 May 2025 07:52 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 23 May 2025 07:52 PM IST
सार

स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में अगले सप्ताह प्री-मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में हल्की बारिश और बौछारें होंगी जो सप्ताहांत तक तेज़ और व्यापक हो सकती हैं। पढ़ें पूरी मौसम की रिपोर्ट..

विज्ञापन
Weather Alert: Humidity will trouble you amid drizzle and storm in Delhi-NCR
मौसम अपडेट। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली और एनसीआर में बुधवार रात आई आंधी और तेज बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी के मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया है। इससे गुरुवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन शुक्रवार दिन में को लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार रात और शनिवार को तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना फिर व्यक्त की है।
विज्ञापन


इस बीच निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में अगले सप्ताह प्री-मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में हल्की बारिश और बौछारें होंगी जो सप्ताहांत तक तेज़ और व्यापक हो सकती हैं। इस दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे बना रहेगा। लू चलने की संभावना बेहद कम है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मई 2025 का महीना बिना किसी लू वाले दिन के साथ भी समाप्त हो सकता है।
विज्ञापन


दरअसल,उत्तरी पंजाब और आसपास के सीमा क्षेत्रों में निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इससे जुड़ी एक पूर्व-पश्चिम दिशा की ट्रफ हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। हालांकि यह ट्रफ अब दिल्ली से दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे अगले दो दिनों तक कोई विशेष मौसम गतिविधि की संभावना नहीं है। हालांकि, रविवार शाम को गरज-चमक और धूल भरी आंधी की कुछ संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी हवाओं से दिल्ली में बढ़ेगी उमस
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पूर्वी हवाएं उमस तो बढ़ाएंगी, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी फिल्हाल नजर नहीं आ रही है। 24 और 25 मई को तापमान में करीब दो डिग्री की बढोत्तरी देखने को मिल सकती है। लेकिन सतही और निम्न स्तर की हवाएं तेज होंगी, जिससे तेज़ गर्मी का असर कम हो जाएगा। अधिकतम तापमान सप्ताहांत तक सामान्य से कम और 40 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना है। हालांकि, उमस बढ़ने के कारण हीट इंडेक्स (गर्मी का अहसास) 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed