फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB speaker's observations on Guv visit to Assembly unfortunate, unconstitutional: Raj Bhavan

बंगाल: विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी से राज्यपाल धनखड़ नाराज, स्पीकर ने कहा था- बताना होगा विधानसभा आने का कारण

Fri, 28 Jan 2022 08:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Fri, 28 Jan 2022 08:21 PM IST
सार

राज्यपाल धनखड़ का कई मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार के साथ विवाद रहा है और बिमान बनर्जी के साथ भी वह वाकयुद्ध में उलझे रहे।
 

विज्ञापन
WB speaker's observations on Guv visit to Assembly unfortunate, unconstitutional: Raj Bhavan
जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सदन जाने पर पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की हालिया टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त करते हुए राजभवन ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा करना अज्ञानता या संवैधानिक सार की जानबूझकर अवहेलना करना है। बिमान बनर्जी ने कहा था कि अगर धनखड़ स्वेच्छा से विधानसभा का दौरा करना चाहते हैं तो उन्हें अब से कारण बताना होगा।

विज्ञापन


स्पीकर के रुख को बताया असंवैधानिक
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में राजभवन ने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के दुर्भाग्यपूर्ण और असंवैधानिक रुख के बारे में चिंता व्यक्त की है। उनकी टिप्पणियां अज्ञानता या संवैधानिक सार और भावना की जानबूझकर अवहेलना से निकली है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि स्पीकर गलत तरीके से राज्य के संवैधानिक प्रमुख के संबंध में निर्णय की स्थिति में रहना चाहते हैं। विज्ञप्ति में अनुच्छेद 168 का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्यपाल विधायिका के शीर्ष स्तर का एक अभिन्न अंग है। इसमें स्पीकर पर कई मौकों पर असंवैधानिक तरीके से आचरण करने का आरोप लगाया गया, साथ ही यह भी दोहराया कि राज्यपाल विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान दो बार लाइव कवरेज के ब्लैक आउट होने से नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल धनखड़ का कई मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार के साथ विवाद रहा है और बिमान बनर्जी के साथ भी वह वाकयुद्ध में उलझे रहे। इस सप्ताह की शुरुआत में धनखड़ ने विधानसभा परिसर में बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद स्पीकर पर संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed