{"_id":"63aa62fd28897a683007b200","slug":"vladimir-putin-critic-and-highest-earning-mp-from-russia-dies-in-hotel-in-odisha-after-falling-from-hotel-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Death: ओडिशा के होटल में खिड़की से गिरकर पुतिन के आलोचक की मौत, रूस के सबसे अमीर नेताओं में थे शुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Death: ओडिशा के होटल में खिड़की से गिरकर पुतिन के आलोचक की मौत, रूस के सबसे अमीर नेताओं में थे शुमार
Tue, 27 Dec 2022 10:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:08 PM IST
सार
चौंकाने वाली बात यह है कि पावेल एंतोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद वे कई मौकों पर पुतिन की आलोचना कर चुके थे।
विज्ञापन
पुतिन के आलोचक पावेल एंतोव (बाएं) की ओडिशा के रायगढ़ में होटल (बीच में) से गिरकर मौत हुई।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के रायगढ़ से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ आई हैं। यहां भारत घूमने आए दो रूसी पर्यटकों की एक हफ्ते के अंदर मौत हो गई। बताया गया है कि रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता पावेल एंतोव की शनिवार को ओडिशा के एक होटल में अपने कमरे की खिड़की से गिर कर मौत हुई। इससे दो दिन पहले यानी गुरुवार को ही उनके एक दोस्त की भारत में ही पार्टी के दौरान हार्ट अटैक से जान गई थी।
चौंकाने वाली बात यह है कि पावेल एंतोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद वे कई मौकों पर पुतिन की आलोचना कर चुके थे। एंतोव रूस के व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे और 2019 में रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे। वे भारत में अपना 65वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एंतोव की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय पावेल एंतोव शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ मिले थे। वहीं उनके सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे। वह होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे पावेल!
व्लादिमीर और पावेल रूसी पर्यटकों के चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने अपने गाइड जितेंद्र सिंह के साथ बुधवार को रायगढ़ शहर के होटल में चेक इन किया था। पावेल की मौत पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पावेल अपने दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे।
पुलिस ने कहा कि वे पावेल की मौत की सभी तरह से जांच कर रहे हैं, जिसमें संभावना है कि वह गलती से छत से गिर गया हो। अधिकारी ने कहा कि समूह के दो अन्य सदस्यों को वापस रहने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
सीआईडी को जांच के निर्देश
ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने कहा कि चार रूसी पर्यटक रायगड़ा जिले में आए थे, उनमें से एक की शायद दिल की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। हमने एक जांच शुरू की और पुलिस मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम किया गया है। दो दिनों के बाद उनमें से एक और व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। हमने सीआईडी को जांच से जुड़ने का निर्देश दिया है और कोलकाता में रूसी वाणिज्य दूतावास के संपर्क में हैं।
मौत में कोई आपराधिक पहलू नहीं: रूसी दूतावास
इस बीच रूस के दूतावास ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा के रायगढ़ जिले में कुछ ही दिनों के अंतर में एक होटल में हुई दो रूसी नागरिकों की मौत में राज्य पुलिस की जांच में कोई आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है। कोलकाता में रूसी वाणिज्यमहादूत मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। पुलिस के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसमें कोई आपराधिक पहलू नहीं है।