फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vizhinjam attack was with clear intention, says Kerala CM Vijayan

Kerala: विझिंजम हमला शांति भंग करने के इरादे से किया गया, सीएम विजयन बोले- पुलिस ने भांप लिया खतरा

Thu, 01 Dec 2022 01:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Dec 2022 01:50 PM IST
सार

सीएम विजयन ने त्रिशूर में महिला पुलिस कांस्टेबलों की नई बैच की परेड को ऑनलाइन संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विझिंजम में पुलिस के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले हुए। थाने पर हमला की धमकी दी गई, लेकिन पुलिस ने हमलावरों के इरादे को भांप लिया था। 

विज्ञापन
Vizhinjam attack was with clear intention, says Kerala CM Vijayan
केरल के सीएम पिनराई विजयन - फोटो : ANI (file photo)

विस्तार

केरल के विझिंजम में बंदरगाह विरोधी आंदोलन के दौरान हिंसा का सीएम पिनराई विजयन ने कड़ा विरोध किया है। विजयन ने कहा कि हिंसक आंदोलन शांति भंग करने की स्पष्ट साजिश था। 

विज्ञापन


सीएम विजयन ने त्रिशूर में महिला पुलिस कांस्टेबलों की नई बैच की परेड को ऑनलाइन संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विझिंजम में पुलिस के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले हुए। थाने पर हमले की धमकी दी गई, लेकिन पुलिस ने हमलावरों के इरादे को भांप लिया था। लैटिन चर्च से जुड़े स्थानीय मछुआरा समुदाय के लोगों ने आंदोलन के तहत पुलिस थाने पर  हिंसक हमला किया। इसे लेकर मुख्यमंत्री विजयन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कुछ आंदोलनकारियों ने  शांति भंग करने और लोगों के शांतिपूर्ण जीवन को बाधित करने के स्पष्ट इरादे से हिंसा का रास्ता अपनाया। इसके तहत पुलिस पर हमले किए गए और थाने पर हमले की खुली धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस व संयम के कारण चीजें वैसी नहीं हुईं, जैसी हमलावरों की मंशा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पर हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे
बता दें, केरल के विझिंजम और अन्य तटीय क्षेत्रों के मछुआरे निर्माणाधीन बंदरगाह के खिलाफ चार महीने से अधिक समय से विरोध कर रहे हैं। उन्होंने 26 और 27 नवंबर को हिंसा की थी। प्रदर्शनकारियों ने 27 नवंबर की रात विझिंजम पुलिस थाने पर हमला किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। केरल पुलिस ने बुधवार को कहा था कि विझिंजम हिंसा की घटनाओं में उग्रवादी समूहों के शामिल होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed