फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vistara aircraft  flight UK622 Varanasi Mumbai bird hit has landed safely in Varanasi radome is damaged DGCA

Vistara A320 Aircraft: वाराणसी-मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पक्षी टकराने के बाद वापस लौटना पड़ा

Fri, 05 Aug 2022 07:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Aug 2022 07:41 PM IST
सार

डीजीसीए के मुताबिक, विस्तारा ए-320 विमान वीटी-टीएनसी ऑपरेटिंग फ्लाइट यूके-622 (वाराणसी-मुंबई) से हवा में एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट को वापस वाराणसी में लैंड कराया गया।

विज्ञापन
Vistara aircraft  flight UK622 Varanasi Mumbai bird hit has landed safely in Varanasi radome is damaged DGCA
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी में विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। वाराणसी में हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग की वजह हवा में पक्षी का टकरा जाना बताई जा रही है।

विज्ञापन


डीजीसीए के मुताबिक, विस्तारा ए-320 विमान वीटी-टीएनसी ऑपरेटिंग फ्लाइट यूके-622 (वाराणसी-मुंबई) से हवा में एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट को वापस वाराणसी में लैंड कराया गया। विमान वाराणसी में सुरक्षित उतर गया है और राडोम क्षतिग्रस्त हो गया है। एयरक्राफ्ट को एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, एयरलाइन ने कहा कि मुंबई जा रही विस्तारा की एक फ्लाइट शुक्रवार को पक्षी की चपेट में आने के बाद वाराणसी लौट आई। दो दिनों में देश में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले चंडीगढ़ जा रहा एक गो फर्स्ट विमान गुरुवार सुबह अहमदाबाद लौट आया था, क्योंकि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह एक पक्षी की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि  विस्तारा एयरलाइंस के विमान यूके 622 ने शाम 4:11 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। बर्ड हिट की आशंका में 4:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को उतारा गया और विमान की जांच शुरू की गई। रनवे और एप्रन पर जांच के दौरान किसी पक्षी का अवशेष नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed