फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikas dubey killed in encounter political reaction akhilesh yadav jayant chaudhury digvijaya singh up stf

Vikas Dubey Encounter Today: अखिलेश बोले सरकार बचाने को पलटी गाड़ी, प्रियंका बोलीं- संरक्षण देने वालों का क्या होगा

Fri, 10 Jul 2020 10:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 Jul 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Vikas dubey killed in encounter political reaction akhilesh yadav jayant chaudhury digvijaya singh up stf
अखिलेश यादव-जयंत चौधरी- प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया है। नौ जुलाई को मध्यप्रदेश स्थित उज्जैन के महाकाल शिवमंदिर परिसर से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे यूपी एसटीएफ की टीम को सौंपा गया जो उसे कानपुर लेकर जा रही थी। रस्ते में गाड़ी पलट गई और दुबे ने भागने की कोशिश की और पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया। अब इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दिग्विजय सिंह ने इसपर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



सरकार पलटने से बचाई गई: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने पर कहा, 'दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध को संरक्षण देने वालों का क्या: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विकास दुबे की मुठभेड़ में मौत के बाद कहा, 'अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?'
 



कानून ने किया अपना काम: नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने पर कहा, 'कानून ने अपना काम किया है। यह उन लोगों के लिए खेद और निराशा का विषय हो सकता है जिन्होंने विकास दुबे की कल गिरफ्तारी और आज मौत पर सवाल उठाए हैं। एमपी पुलिस ने अपना काम किया। उन्होंने उसे गिरफ्तार करके यूपी पुलिस को सौंप दिया।'

यह भी पढ़ें- Vikas Dubey News: आठ दिन, छह एनकाउंटर और विकास दुबे की गैंग खल्लास!!

भाजपा के ठोक दो राज में अदालत की जरूरत नहीं

राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी ने मुठभेड़ में विकास दुबे की मौत को लेकर कहा, 'विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद देश के सारे न्यायधीशों को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के ठोक दो राज में अदालतों की जरूरत ही नहीं है।'

महाकाल मंदिर में ही आत्मसमर्पण क्यों किया: दिग्विजय सिंह
गैंगस्टर विकास दुबे ने गुरुवार को महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण किया था। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'यह पता लगाना आवश्यक है विकास दुबे ने मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर को आत्मसमर्पण के लिए क्यों चुना? मध्यप्रदेश के कौन से प्रभावशाली व्यक्ति के भरोसे वो यहां उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने आया था?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed