{"_id":"67d13beeffec515cc70cd96b","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-discharged-from-aiims-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से दी गई छुट्टी, नौ मार्च को कराया गया था भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से दी गई छुट्टी, नौ मार्च को कराया गया था भर्ती
Wed, 12 Mar 2025 01:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:16 PM IST
सार
एम्स-दिल्ली ने कहा, 'चिकित्सा टीम से आवश्यक देखभाल मिलने के बाद, उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ और 12 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई।' उन्हें अगले कुछ दिन तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि धनखड़ के स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हुआ है। उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों के कारण नौ मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल जाना था। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, 'एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
विज्ञापन
एम्स-दिल्ली ने कहा, 'चिकित्सा टीम से आवश्यक देखभाल मिलने के बाद, उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ और 12 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई।' उन्हें अगले कुछ दिन तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में एम्स की मेडिकल टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, '9 मार्च को भर्ती होने से लेकर 12 मार्च को छुट्टी मिलने तक एम्स (नई दिल्ली) की मेडिकल टीम की देखभाल और पेशेवर रवैये की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं। उनके समर्पण और सावधानीपूर्वक ध्यान ने मेरे सुचारू रूप से ठीक होने को सुनिश्चित किया।' उपराष्ट्रपति ने कहा, 'भारत और उसके बाहर शुभचिंतकों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। आपके विचार वास्तव में उत्साहवर्धक रहे हैं।'
विज्ञापन