फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP will take out 500 rallies on Janmashtami

जन्माष्टमी पर 500 रैलियां निकालेगा विहिप, 23 से 25 अगस्त को होंगे आयोजन

Tue, 06 Aug 2019 02:24 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
VHP will take out 500 rallies on Janmashtami
Krishna janmashtami
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इस महीने जन्माष्टमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 500 रैलियां निकालने की योजना बना रहा है। संगठन 23 से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय समारोहों का आयोजन भी करेगा। जन्माष्टमी 24 अगस्त को है। विहिप के प्रदेश प्रवक्ता सौरीश मुखर्जी ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मुखर्जी ने बताया कि राज्य में 15 सौ जगहों पर पूजा आयोजित की जाएगी। बीते साल लगभग सात सौ स्थानों पर इस पूजा का आयोजन किया गया था और दो सौ रैलियां निकाली थीं। इस बार ज्यादातर रैलियां ग्रामीण इलाकों में निकाली जाएंगी। इन आयोजनों का मकसद आर्थिक व राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठ कर हिंदू समाज को एकजुट करना है। इसके लिए विहिप के कार्यकर्ता गांवों तक पहुंचने लगे हैं। 
विज्ञापन


मुखर्जी ने बताया कि राज्य में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण और जिहादी हमले काफी बढ़ गए हैं। सीमा पार से होने वाली घुसपैठ के बारे में भी जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। बीते कुछ वर्षों से जन्माष्टमी के मौके  पर होने वाले इन आयोजनों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विहिप जैसे संगठनों के साथ राज्य सरकार का टकराव होता रहा है। खासकर बीरभूम और भाजपा की मजबूती वाले दूसरे इलाकों में हिंसा भी होती रही है। बावजूद इसके अबकी विहिप ने पहले के मुकाबले बड़े पैमाने पर पूजा व रैलियों के आयोजन का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed