फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vhp campaign to ban muslims entry garba dandiya events after ganeshotsav

गरबा-डांडिया में मुसलमानों का प्रवेश रोकेगी विहिप?: गणेशोत्सव के बाद शुरू होगा अभियान; संगठन ने क्या कहा?

Wed, 16 Sep 2026 06:23 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Sep 2026 06:23 AM IST
सार

गणेशोत्सव के बाद मुंबई में गरबा-डांडिया आयोजनों को लेकर हलचल बढ़ सकती है। विहिप ने मुसलमानों के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर आयोजकों से मुलाकात करने और अभियान चलाने का फैसला किया है। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
vhp campaign to ban muslims entry garba dandiya events after ganeshotsav
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक (फाइल)

विस्तार

गणेशोत्सव के बाद गरबा-डांडिया आयोजनों को लेकर सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र के दौरान गरबा-डांडिया आयोजनों में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर अभियान चलाने का फैसला किया है। गणेशोत्सव समाप्त होने के बाद विहिप के नेता मुंबई के प्रमुख आयोजकों से मुलाकात करेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


विहिप के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि गरबा और डांडिया केवल मनोरंजन के आयोजन नहीं बल्कि हिंदू धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ा उत्सव है। इन आयोजनों में हिंदू धर्म और देवी-देवताओं की आस्था का सम्मान नहीं करने वाले लोगों के प्रवेश से विवाद की स्थिति पैदा होती है। ऐसे आयोजनों में उन्हें आने की जरूरत नहीं है। नायर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदू धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं लेकिन दूसरी ओर, हिंदू-देवी देवताओं की पूजा को लेकर आपत्तियां भी जताते हैं। यहां तक कि राष्ट्रगीत वंदेमातरम में मां दुर्गा के उल्लेख पर भी उन्हें आपत्ति है। यदि किसी को हिंदू धार्मिक मान्यताओं से परेशानी है तो वह गरबा जैसे धार्मिक आयोजन में क्यों शामिल होना चाहता है? विहिप प्रवक्ता ने कहा कि  सभी आयोजकों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर मेटा को नोटिस: आज फिर तलब किए अधिकारी; क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की पत्नी सहमत नहीं
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा है कि यदि कोई मुस्लिम शांतिपूर्वक गरबा देखने आता है तो उसमें कुछ गलत नहीं है। इस पर नायर कहते हैं कि अमृता राजनीतिक नहीं हैं। वह सीएम की पत्नी हैं। ऐसे में मीडिया को उनसे यह सवाल पूछने का कोई औचित्य ही नहीं था।

लड़कियों का वीडियो बनाने में गिरफ्तार हुआ था किशोर  
मुंबई में गुजराती बाहुल्य बोरिवली, विले पार्ले, मलाड, मुलंड व घाटकोपर आदि इलाकों में डांडिया और गरबा के बड़े आयोजन होते हैं। विहिप और उसके सहयोगी संगठन लव जिहाद का भी मुद्दा उठा रहे हैं। दरअसल, गत वर्ष गरबा-डांडिया के दौरान मुंबई में दो मुस्लिम युवाओं पर नृत्य करती लड़कियों का वीडियो बनाने और अश्लील बात करते हुए चैट करने का मामला सामने आया था। इस मामले में भाजपा नेता प्रकाश गाडे की शिकायत पर एक 17 वर्ष के किशोर को गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed