फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaishnaw said Members asking same questions with same words matter of great concern

Ashwini Vaishnaw: वैष्णव ने एक ही सवाल कई सदस्यों के पूछे जाने पर जताई चिंता, कहा- कुछ सांसद...

Wed, 13 Dec 2023 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 13 Dec 2023 03:08 PM IST
सार

बसपा सदस्य रितेश पांडे ने नेट निरपेक्षता से संबंधित एक सवाल पूछा था। इस पर वैष्णव ने कहा कि यही सवाल अन्य सदस्यों ने भी पूछा है। इतना ही नहीं, यहां तक कि शब्द भी यही हैं। 

विज्ञापन
Vaishnaw said Members asking same questions with same words matter of great concern
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है कि कुछ सांसद एक ही तरह के सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को पहले ही अध्यक्ष के सामने लाना चाहते थे। 

विज्ञापन


नेट निरपेक्षता से संबंधित एक सवाल पूछने पर बवाल
दरअसल, बसपा सदस्य रितेश पांडे ने नेट निरपेक्षता से संबंधित एक सवाल पूछा था। इस पर वैष्णव ने कहा कि यही सवाल अन्य सदस्यों ने भी पूछा है। इतना ही नहीं, यहां तक कि शब्द भी यही हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य मुरलीधरन और विंसेंट एच पाला के साथ-साथ राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और प्रियंका चतुर्वेदी ने भी यही सवाल पूछा था।
विज्ञापन


यह बहुत चिंता का विषय
पांडेय के सवाल पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है। साथ ही उन्होंने इसे अध्यक्ष ओम बिरला के संज्ञान में लाने की मांग की। इस पर पांडे ने कहा कि अगर एक ही सवाल तीन से चार सदस्यों द्वारा पूछा जाता है तो इस पर चर्चा करने की अधिक संभावना होती है। इसलिए सदस्य सवालों को साझा करते हैं और यह नियमों के अनुसार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में नेट निरपेक्षता का सिद्धांत...
इस बीच, ओटीटी (ओवर द टॉप) इकाइयों से नेटवर्क उपयोग शुल्क लगाने के प्रस्ताव के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में वैष्णव ने कहा कि भारत में नेट निरपेक्षता का सिद्धांत अच्छी तरह से स्थापित है।


कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के कार्यकाल में दूरसंचार क्षेत्र, खासकर बीएसएनएल की हालत खराब हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में दूरसंचार क्षेत्र उभरता हुआ क्षेत्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed